हिम्मत हारने की भूल कतई नहीं करना

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए अपने पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी को उम्‍मीद के मुताबिक सही सफलता नहीं मिली है जिसका पार्टी को काफी दुख व चिंता भी है। लेकिन हिम्मत हारने की भूल कतई नहीं करना है बल्कि कमियों को दूर करके आगे बढ़ने का अपना प्रयास जी जान से करते रहना है।
बसपा की उत्तराखंड इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक में मायावती ने वहां संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय की समीक्षा की और उन्हें भविष्य में भी काम करते रहने को प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की और पार्टी को कुल 4.82 प्रतिशत मत मिले। उत्तर प्रदेश में बसपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है हालांकि यहां पार्टी को 1.88 प्रतिशत मत मिले।
बसपा मुख्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘उत्तराखंड की समीक्षा में पाया गया कि उत्तर प्रदेश की तरह ही वहां भी सत्ताधारी भाजपा को हराने के लिए जी-जान तो काफी लगाया परंतु खासकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सही विकल्प चुनने में चूक की जिसके कारण भाजपा के खिलाफ गरीबी, महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जबर्दस्‍त नाराजगी के बावजूद इसका सीधा लाभ दोबारा भाजपा को मिला।”
मायावती ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जो भी कमियां संगठन के कार्यों में नजर आई हैं उन्हें दूर करके आगे बढ़ने का प्रयास लगातार जारी रखना है। अपने विरोधी राजनीतिक दलों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह भी याद रखना है कि धनबल से लैस राजनीतिक विरोधी ‘गंदी निगेटिव पॉलिटिक्स’  तथा साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडे अपनाने में महारत रखते हैं और वे दूसरों को गलत साबित करके खुद अच्छा बन जाते हैं।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की जांच की मांग     |     Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल     |     Jodhpur Air Force Station: ‘वीर गार्डियन 2026’ में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान     |     Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV फुटेज वायरल     |     Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला जाएगा खर्च     |     Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी     |     IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर पर FIR दर्ज     |     Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर और फर्जी दस्तावेजों संग दबोचे     |     Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC बसें     |     Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2 युवक घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें