बेंगलुरू टेस्ट में श्रीलंका पर आई आफत, धाकड़ स्पिनर प्रवीण जयाविक्रमा हुए चोटिल खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भारत दौरे पर आने के बाद से ही श्रीलंकाई टीम लगातार अपने खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या से परेशान है। टी20 सीरीज में चोट के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को गंवाने के बाद श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में भी इसका सामना करना पड़ा है। बेंगलुरू में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयाविक्रमा चोटिल हो गए, जिसने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने से एक विकल्प छीन लिया यह भी पढ़ें IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस… Apr 29, 2026 IPL 2026: RCB ने रचा इतिहास! सिर्फ 39 गेंदों में जीता मैच,… Apr 28, 2026 रविवार 13 मार्च को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले ही सेशन में भारत की दूसरी पारी भी शुरू हो गई। पारी के सातवें ओवर में रोहित शर्मा के शॉट पर जयाविक्रमा ने गेंद को रोका लेकिन इस कोशिश में उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिखे। श्रीलंकाई टीम के फिजियो ने जयाविक्रमा की जांच की और फिर उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया। दो खिलाड़ियों की मदद से जयाविक्रमा को पवेलियन की सीढ़ियों में चढ़ाया गया बाएं हाथ के स्पिनर जयाविक्रमा के चोटिल होने से श्रीलंका की गेंदबाजी में एक विकल्प कम हो गया। जयाविक्रमा ने पहली पारी भारतीय टीम को बड़े झटके दिए थे। उन्होंने हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर समेत कुल 3 विकेट हासिल किए थे Share