महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अब भी 50 हजार से अधिक कोविड के सक्रिय मामलें: स्वास्थ्य मंत्रालय देश By Nayan Datt On Feb 10, 2022 गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत के 11 राज्यों में 10 से 50 हजार के बीच कोविड के सक्रिय मामले पाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में COVID-19 के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले मौजूद हैं। यह भी पढ़ें बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान… Aug 22, 2026 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा,… Aug 22, 2026 फिलहाल कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति में सुधार हो रहा है। तीसरी लहर के दौरान दैनिक संक्रमण दर 20 फीसदी तक पहुंच गई थी लेकिन अब यह घट कर पांच फीसदी (4.54 फीसदी) से भी नीचे आ गई है। Share