LIVE UP Election 2022 Phase 1 Voting Updates: शामली और मुजफ्फरनगर में जमकर मतदान, तीन बजे तक कुल 48.24 प्रतिशत वोटिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग धूप निकलने के साथ बढ़ती जा रही है। कोहरे तथा ठंड के बाद धीमी गति से शुरू मतदान ने अब गति पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

शामली के साथ मुजफ्फरनगर में वोटर उमड़े: पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचे थे। मतदान प्रक्रिया के दो घंटे के बाद शामली में मतदान जो गति पकड़ी उसको तीन बजे तक बरकरार रखा। तीन बजे तक कुल 48.24 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। शामली में सर्वाधिक 53.13 तो सबसे कम मतदान गाजियाबाद में हुआ। यहां पर 44.88 प्रतिशत वोट पड़े। तीन बजे तक शामली में 53.13, मुजफ्फरनगर में 52.23, मेरठ में 47.86, बागपत में 50.21, गाजियाबाद में 44.88, हापुड़ में 51.67, गौतमबुद्धनगर में 48.29, बुलंदशहर में 50.81, अलीगढ़ में 45.89, मथुरा में 49.17 तथा आगरा में 47.53 प्रतिशत मतदान हो गया था।

शामली में लगातार गति पर मतदान : पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचे थे। पहले दो घंटे के बाद शामली में मतदान जो गति पकड़ी उसको एक बजे तक बरकरार रखा। एक बजे तक कुल 35.05 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। शामली में सर्वाधिक 41.16 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि सबसे कम मतदान गौतमबुद्धनगर में 30.53 प्रतिशत हुआ। एक बजे तक शामली में 41.16, मुजफ्फरनगर में 35.73, मेरठ में 34.51, बागपत 38.01, गाजियाबाद 33.40, हापुड़ 39.97, गौतमबुद्धनगर में 30.53, बुलंदशहर में 37.03, अलीगढ़ में 32.07, मथुरा में 36.26 तथा आगरा में 36.93 प्रतिशत मतदान हो गया था।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 58 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुणे से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हो गया। शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं तो सबसे कम 17.91 प्रतिशत मतदान अलीगढ़ में हुआ है। नौ से 11 बजे से बीच में आगरा में 20.30, अलीगढ़ में 19.91, बागपत में 22.30, बुलंदशहर में 21.34, गौतमबुद्ध नगर में 19.23, गाजियाबाद में 18.24, हापुड़ में 22.80, मथुरा में 20.73, मेरठ में 18.54, मुजफ्फरनगर में 22.65 तथा शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान हो गया था

केन्द्रीय मंत्री प्रो एसपी बघेल ने आगरा और डा. संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में किया मतदान : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्रियों ने भी मतदान किया। आगरा में केन्द्र सरकार में कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने वोट डाला। इस बार विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी प्रो बघेल ने मतदान के बाद कहा कि मैं तो सौ किलोमीटर दूर से यहां वोट डालने आया हूं। यह लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत त्योहार है। लोग घर से निकलें, वोट डाले। घर में बैठकर सरकारों की आलोचना ना करें

मुजफ्फनगर के शाहपुर के गांव कुटबी में केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने वोट डाला। चरथावल विधान सभा क्षेत्र व थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबी में मतदान करने दूल्हे अंकुर बालियान के साथ पँहुचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान दूल्हे ने कहा पहले मतदान बाद में बारात व दुल्हन के साथ भी मतदान करके बंधन में बंधेंगे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में जितना विकास देश तथा प्रदेश में हुआ उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आई। रोजगार के साधन बढ़े हैं तो पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से मतदान करें।

बुलंदशहर में दूल्हे बलराम तो बागपत में 90 वर्षीया बाला ने किया मतदान : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर निर्वाचन आयोग के साथ मतदाता भी गंभीर है। भयंकर ठंड तथा कोहरे के बाद भी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बुलंदशहर में बलराम की गुरुवार को बरात जानी है, लेकिन बलराम ने बरात में जाने से पहले सीधा मतदान केन्द्र का रूख किया और वोट डाला। बागपत में पहले दो घंटे में सर्वाधिक वोट पड़े हैं। यहां पर मतदाताओं में खासा जोश है। इसी जोश का उदाहरण हैं 90 वर्षीया वृद्धा बाला। जिनको उनका पोता विक्रांत मतदान के लिए गोद में उठाकर मतदान केन्द्र तक लाया। जहां पर बाला ने वोट डाला।

पहले दो घंटे में कुल 7.93 प्रतिशत मतदान, बागपत में सर्वाधिक तो गाजियाबाद में सबसे कम वोटिंग : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों में पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक कुल 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। घने कोहरे तथा ठंड के बीच सात बजे से मतदान शुरु होने से पहले ही लोग मतदान केन्द्र के बाहर एकत्र थे। दो घंटे में बागपत में सर्वाधिक 8.93 और गाजियाबाद में सबसे कम 7.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दो घंटे (7 से 9 बजे) के बाद दो घंटे के बाद आगरा में 7.53 अलीगढ़ में 8.26, बागपत में 8.93, गौतमबुद्ध नगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफफरनगर में 7.50 तथा शामली में 7.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

शामली में गठबंधन प्रत्याशी पर दबाव बनाकर वोट डलवाने के आरोप में केस दर्ज : शामली में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पर दलित समाज पर दबाव बना कर वोट डलवाने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शामली के थानाभवन विधानसभा सीट के गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। यहां पर आरोप है कि रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार दलित समाज के लोगों को धमकाकर गठबंधन के पक्ष में वोट करने का दबाव बना रहे थे। समाज के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गढ़ी पुख्ता पुलिस ने इस मामले में उमेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्रियल हब बनाने पर बनी बड़ी सहमति     |     Dhamtari Sindhi Samaj Event: धमतरी में सास-बहू के अटूट रिश्ते का सम्मान, सिंधी समाज ने पेश की मिसाल; 20 साल के साथ पर मिला विशेष पुरस्कार     |     सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैयारी, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी     |     दुर्ग में गैस सिलेंडर पर ‘महा-संग्राम’! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- “रसोई तक पहुँचा अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर”; जानें क्यों बढ़े दाम     |     नक्सलवाद के ‘डेथ जोन’ में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, वहीं बना नया सुरक्षा कैंप     |     गजब का खेल! गरीब के ‘पीएम आवास’ पर प्रशासन का कब्जा; मकान मालिक बाहर और घर के अंदर खुल गया आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरा मामला     |     छत्तीसगढ़ सदन में ‘परिवहन’ पर घमासान! भूपेश बघेल का तीखा हमला— “मंत्री का विभाग पर कंट्रोल नहीं”; विपक्ष ने किया वॉकआउट     |     सहकारी बैंक की जमीन पर ‘कब्जा’, सदन में मचा कोहराम! कांग्रेस का आरोप— खास आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए अतिक्रमण नहीं हटा रही सरकार     |     “उद्योगपतियों के लिए कट रहे जंगल!” कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बोली- पूंजीपतियों के फायदे के लिए रची जा रही प्रकृति के खात्मे की ‘साजिश’     |     Rice Scam Update: छत्तीसगढ़ सदन में गूंजा ‘मुसुआ’ धान घोटाला, कांग्रेस का वॉकआउट; जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें