Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भजन कुटी में रहने वाले व्यक्ति पर एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 6 मार्च 2026 को उनका पुत्र घर के पास खेल रहा था. आरोप है कि गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित ‘साधू बाबा भजन कुटी’ में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया.

डरा-धमकाकर किया कुकर्म

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने मासूम को डरा-धमकाकर कुटी के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया. आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. डर के कारण मासूम ने कई दिनों तक घर में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके व्यवहार में आए बदलाव और घबराहट को देखकर जब परिजनों ने कड़ाई से पूछा, तो उसने आपबीती सुनाई.

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस घृणित कार्य का किसी ने वीडियो बना लिया, जो क्षेत्र में वायरल हो गया. जब यह वीडियो पीड़ित परिवार के मोबाइल तक पहुंचा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित पिता ने थाना जैंत में आरोपी कृष्ण दास के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है. वहीं जब थाना जैंत पुलिस बाबा को पड़कर ला रही थी तभी ग्रामीणों ने बाबा की जबरदस्त तरीके से धुनाई कर दी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें