छत्तीसगढ़ के 6 बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

छत्तीसगढ़ के 6 बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, जिसकी कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। IT की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर, कवर्धा, दुर्ग-भिलाई, जशपुर, सूरजपुर व रायगढ़ जिले में कारोबारियों व ठेकेदारों के 18 ठिकानों पर IT की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। IT की टीम को 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिलने की बातें भी सामने आ रही है।

कॉन्ट्रेक्टर विनोद जैन, कन्हैया अग्रवाल, एनसी नाहर और सुरेश मेघानी के ठिकानों में शुक्रवार को तीसरे दिन भी पर कार्रवाई जारी है। इन कारोबारियों के 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह दबिश दी थी। कवर्धा में कारोबारी कन्हैया अग्रवाल और जशपुर के कांट्रेक्टर विनोद जैन के रायपुर स्थित ठिकानों पर जांच चल रही है। दुर्ग में एनसी नाहर के घर भी अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। रियल स्टेट, सड़क, भवन निर्माण, ग्रेंस, राइस मिल, ऑटोमोबाइल व होटल का संचालन करने वाले छह कारोबारियों के रायपुर, रायगढ़ सूरजपुर, भिलाई-दुर्ग व कवर्धा जिले के 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।

ठेकेदारों और कारोबारियों के पास से बड़ी संख्या में कच्चे लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं इनके ठिकानों से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी, बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कई जगहों पर प्रॉपर्टी की जानकारी भी विभाग को मिली है। IT की टीम ने आधा दर्जन से अधिक बैंक लॉकर को सील किया है। सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई शुक्रवार को देर रात तक चलेगी। इनकम टैक्स की एक टीम जल्द ही बैंक लॉकर खंगालने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रदेश के कई जिलों में इन ठेकेदारों के प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। आयकर के अफसर अभी कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। इधर आईटी विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर को बनाया निशाना, शातिर दिमाग लगा ऐसे दिया वारदात को अंजाम     |     पंजाब में पुलिस पर इंटों व तलवारों से हमला! जानें क्या है पूरा मामला     |     पंजाब सीमा पर संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन     |     शिरोमणि अकाली दल में बड़ी बगावत, 90 प्रतिशत नेताओं ने दिया इस्तीफा     |     सावन सोमवार: सावन मास में क्यों करते हैं शिव की आराधना, कैसे पूरी होती हैं मनोकामनाएं…पढ़ें पूरी जानकारी     |     जालंधर के इस इलाके के लोग खतरे में, खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत!     |     जालंधर में रेलवे लाइन के पास सरेआम युवक पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस     |     ESI कर्मचारियों के पंजीकरण करने के लिए लॉन्च किया नया पोर्टल     |     पंजाब शिक्षा विभाग का स्कूलों की विकास ग्रांटों को लेकर बड़ा कदम, जारी हुए सख्त निर्देश     |     महानगर में आज बिजली रहेगी गुल, जानें कितना लंबा लगेगा Power Cut     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें