मप्र में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल । मध्यप्रदेश में 15 मार्च के बाद ही गर्मी का असर दिखने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रतलाम, गुना, सागर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। उज्जैन जिले में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे नीमच, मंदसौर, रतलाम, छिंदवाड़ा भिंड व मुरैना में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।मौसम में आए इस बदलाव की वजह से भोपाल-इंदौर में डेढ़ डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। ग्वालियर-जबलपुर में इतनी ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। तेज हवा और पानी की वजह से फसल खेतों में ही बिछ गई। आगे ज्यादा दिन तक मौसम ऐसा ही रहता है तो गेहूं के दाने की चमक फीकी पड़ सकती है।

इस कारण हो रही बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) ईरान के आसपास एक ट्रफ के रूप में हैं। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश, उत्तरी गुजरात और केरल तट के पास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। केरल तट के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी भारतीय तट के समांतर ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण बारिश का सिस्टम बना हुआ है।

30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
24 घंटे में जिन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, वहां पर तेज हवा भी चलेगी। इसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

सबसे ठंडा पचमढ़ी, सिवनी में सबसे ज्यादा तापमान
बुधवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिवनी में पारा 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबलपुर में 18.2 और ग्वालियर में 17.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। सतना, दमोह, सीधी और उमरिया में तापमान 17 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

उज्जैन में गेहूं की फसल पर ओलों की मार
उज्जैन और आसपास के इलाकों में बुधवार रात तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मंगरोला के किसान जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि गेहूं, चना, प्याज और आलू की फसलें खड़ी हैं। गेहूं तो कटने को है। ओले गिरने से गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उज्जैन में सबसे ज्यादा खाचरौद तहसील के गांव प्रभावित हुए हैं। घिनोदा, बटलावाडी में ज्यादा नुकसान है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें