पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी व्यापार By Nayan Datt On Mar 11, 2022 11 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं | देश के कई शहरों में आज फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया गया है | किसी शहर में ईंधन के दाम कम हुए हैं तो किसी शहर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है | वहीं दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है | बता दें कि अभी दो दिन पहले ही यानी 9 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई थीं | लेकिन आज, 11 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव गिरकर 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं | यह भी पढ़ें Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से… Sep 22, 2026 iPhone 18 Pro Price in India: भारत में आईफोन 18 सीरीज की… Sep 21, 2026 रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अब काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है | 130.3 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाले कच्चे तेल की कीमतों में 20 डॉलर से भी ज्यादा की गिरावट हो चुकी है | Share