होली के रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, पटना प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी

Patna News: पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में होली के दौरान शराब पीकर कोई हुड़दंग ना करे व बाइकर्स सड़कों पर मनमानी न करें, इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. होली के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम के संबंध में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि होली में सुरक्षा और शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर धावा दल का गठन किया गया है. यह धावा दल लगातार पटना के अलग-अलग इलाकों में होटल और संदिग्ध स्थलों की चेकिंग में लगा रहेगा. दूसरी ओर एंटी लीक्वर टास्क फोर्स की 12 टुकड़ियां लगातार शराब माफियाओं और शराबियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई करेगी.

ड्रोन की मदद से रखी जा रही है नजर

पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. जिन इलाकों में मालवाहक वाहनों के रुकने और उसके लोड होने की प्रक्रिया होती है, उन इलाकों में श्वान दस्ते के साथ टीम लगातार अपनी नजर बनाए हुए है. ड्रोन की मदद से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए होली के पहले ही इस अभियान को चलाने का दिशा निर्देश दिया गया है. इससे पूर्व दियारा इलाके में ड्रोन के जरिए कई हजार लीटर अवैध शराब की खेप बरामद कर, उसे नष्ट करने का कार्य किया गया है.

क्विक रिस्पॉन्स टीम है तैनात

पटना एसएसपी ने बताया कि होली पर्व के दौरान तेज रफ्तार में सड़कों पर चलने वाले बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए हाल के दिनों में एक बैठक की जाएगी. इस बैठक के दौरान सभी संदिग्ध स्थलों को चिन्हित कर उन स्थलों पर मुकम्मल पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

अटल पथ और एम्स-दीघा रोड में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ने वाले बाईकर्स पर नकेल कसने के लिए क्यूआरटी टीम तैनात की जाएगी. इस वर्ष होलिका दहन और शब-ए-बरात एक ही दिन हो रहा है, इसको लेकर पटना पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. आम लोगों को इस पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसको लेकर पटना पुलिस की टीम ने होली से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में जुटी     |     Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोचा     |     Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी बैठक     |     Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी     |     Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, सियासत गरमाई     |     Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी     |     Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन में मचा हड़कंप     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें