सीएम योगी बोले, 5 वर्ष में हमने यूपी को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष में हमने यूपी को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया है। विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार समाप्त होने से पहले ही सीएम योगी  लखनऊ पहुंच गए। इस दौरान वह पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में करीब दो वर्ष का कोरोना संक्रमण के कठिन समय के बाद भी प्रदेश में विकास का काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र पर काम किया। सीएम ने कहा कि दो महीने की मैराथन दौड़ के बाद यूपी की चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। यूपी में 2017 में जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें प्रदेश को दंगामुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही थी, उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। सीएम योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बना रही है, 20 में सारा विपक्ष निपट जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने 2017 में जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया। प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले लगभग हर वर्ष बड़े दंगे होते थे। इससे प्रदेश के सभी लोगों का जीवन काफी प्रभावित होता था। अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में अब अमन-चैन कायम है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में हम प्रदेश को विकास की राह पर लाए हैं। इसमें हमको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी पूरा मार्गदर्शन तथा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तुलना यदि पिछले चुनावों से करेंगे तो उस समय व्यापक हिंसा होती थी, तांडव देखने को मिलता था लेकिन इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं। यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव कौतुहल का विषय है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया। चुनाव में सभी जिलों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास दिखा है। सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें