सफाई कर्मचारियों को मिले श्रम विभाग की श्रमिक योजना का लाभ :विक्रम जीनवाल

अलीगढ़ ।  महर्षि वाल्मीकि सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रम कार्यालय जाकर श्रम आयुक्त को महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। श्रम आयुक्त सियाराम को ज्ञापन पढ़ते हुए विक्रम जीनवाल ने बताया कि जनपद के नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों अस्पतालों नर्सिंग होम एवं अन्य प्राइवेट सेक्टरों में सफाई का कार्य करने वाले ठेका सफाई कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में श्रमिक कल्याण योजना के तहत उन कर्मचारियों को श्रमिक कानूनों में प्रदत सुविधा एवं योजनाओं को इन सभी सफाई कर्मचारी एवं इनके परिवारों को मिले। इसके लिए सामाजिक संगठन महर्षि वाल्मीकि सेना मांग करता है की ऐसे सभी ठेका सफाई कर्मचारी एवं उनके परिवारों को श्रमिक योजना के तहत इनको लाभ दिया जाए। ताकि यह परिवार भी सहजता से अपना जीवन यापन कर सकें । इस विषय पर महर्षि वाल्मीकि सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जावान मंत्री श्रम विभाग माननीय ठाकुर रघुराज सिंह को भी इस विषय पर एक ज्ञापन सौंपा था । उसी को ध्यान में रखते हुए आज मैरिस रोड स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पर महर्षि वाल्मीक सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन श्रम आयुक्त सयाराम के समक्ष रखा है और महर्षि वाल्मीक सेना आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करती है। कि अलीगढ़ जनपद में श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन सभी नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों अस्पतालों नर्सिंग होम ओ एवं अन्य प्राइवेट सेक्टर में ठेका सफाई कर्मचारी का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि आपकी जो समस्या है उस पर हम गंभीरता से विचार करेंगे और यथाशीघ्र आपकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की जो गरीबों के लिए मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र को मिले यह हमारी प्राथमिकता ह।ै इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक करोतिया प्रदेश मंत्री जगदीश प्रसाद वाल्मीकि,मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौहान ,युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रेम किशोर वाल्मीकि ,महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि , राजकुमार वाल्मीकि , गुड्डू वाल्मीकि ,सोनू वाल्मीकि , राजू वाल्मीकि ,बरौली विधानसभा के अध्यक्ष गौरव बाल्मीकि ,मीडिया प्रभारी अमित बाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार को नोटिस     |     Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति को पता चला तो खुला राज     |     Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार     |     Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला गैंग दबोचा     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर     |     CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम     |     River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें