आज की रात भारी! हर किसी को नतीजों का इंतजार, UP में किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

UP Election Result News: कई एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. हालांकि सपा (SP) की सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई गई है. इसके अलावा बीएसपी (BSP) के दहाई के अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

लखनऊ: देश की राजनीति के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजों के आने में बस चंद घंटों का इंतजार बाकी रह गया है. करीब दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और जनता की सारी निगाहें घड़ी की टिक-टिक के साथ यूपी चुनाव के नतीजों (UP Election Result 2022) पर टिकी हैं. प्रदेश की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे.

किसके सर जीत का ताज?

चुनाव नतीजों से यह तय हो जाएगा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (SP) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है, या फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है.चुनाव नतीजों से यह भी तय होगा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की नई तरह की राजनीति रंग लाएगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अपील परवान चढ़ेगी या फिर बीजेपी का करिश्मा एक बार फिर अपना जादू दिखाएगा.

सुबह आठ बजे से मतगणना

सुबह आठ बजे से मतगणना

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी. उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में पड़े मतों की गणना की जाएगी. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है.

काउंटिंग के खास इंतजाम

उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच मशीन की वीवीपैट पर्ची की गिनती भी की जाएगी. मतगणना केंद्रों पर वीडियो कैमरा और स्टैटिक कैमरा भी लगाए जाएंगे. साथ ही हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे. हर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि मतगणना का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके. अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है. इसमें केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी तथा राज्य पुलिस बल शामिल हैं.

निगरानी कर रहे विपक्षी दल

उत्तर प्रदेश के चुनावी घमासान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की निगरानी को लेकर भी विपक्षी दल काफी सतर्क हैं और उन्होंने विभिन्न जिलों में मशीनों के रखे जाने वाले स्थलों के बाहर बाकायदा अपने कैंप लगाकर निगरानी शुरू कर दी है.

एक्जिट पोल का अनुमान

पिछले सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. हालांकि उनमें सपा (SP) की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है. इसके अलावा बीएसपी (BSP) के दहाई के अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

बीजेपी ने वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. पिछले विधान सभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार सीटें मिली थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज में शामिल होगा जर्मनी     |     Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भारतीय युवक पर भी एक्शन     |     Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक     |     ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा     |     Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझें पूरा सच     |     Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्यावरणीय संकट     |     MP High Court On POCSO Act: ‘लंबित हैं 14,531 मामले’; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोतरी पर जताई गहरी चिंता     |     Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता से मनाया डोल ग्यारस     |     Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई रणनीति     |     Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें