सतना में दोपहर में लापता हुई दो बच्चियां, शाम को खदान में मिले शव

सतना ।   जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ग्राम हर्ष नगर निवासी दो नाबालिग बच्चियों के शव पास के ही खदान में भरे पानी में बुधवार शाम मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां बुधवार सुबह घर से लापता हो गई थीं। एक बच्ची दो वर्ष की है जबकि एक बच्ची 6 वर्ष की है। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की बच्चियों की मौत कैसे हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले घर से सुबह 11 बजे अचानक लापता नाबालिग बहनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस बता रही डूबने से हुई मौत :

पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियों की मौत का प्रारंभिक कारण खदान में भरे पानी में डूबने से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शौच के दौरान गड्ढे में भरे पानी में एक बच्ची गिरने के बाद दूसरी बच्ची बचाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका है। घटना की सूचना के बाद रामपुर बाघेलान का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को निकाला गया। दरअसल बच्चियों की गुमने की शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चारों तरफ ढूंढा जा रहा था तभी पास के ही खदान में दो बच्चियों के शव शाम को मिले।

पुलिस की दो टीमें जुटी थीं तलाश में :

बच्चियों के गुमने की सूचना रामपुर बाघेलान थाना में दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमें गठित की गई जिसमें एसआइ जितेंद्र आर्यन, एसआइ सुरेंद्र सिंह, आरक्षक विश्वदीप तिवारी, अमित दुबे एवं आरक्षक पुष्पेंद्र द्विवेदी को तत्काल थाने से रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास पता करने पर पता चला कि बच्चियां खदान के तालाब की तरफ देखी गई हैं जिसमें तालाब में तलाश करने पर वे पानी मे दिखी जिनकों तत्काल पुलिस टीम द्वारा पानी से बाहर निकाला गया मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी जिस पर उन्हें रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रामपुर बघेलान पुलिश ने मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया     |     Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक     |     Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म     |     Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली     |     Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व     |     iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट     |     Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई     |     Accident News: सेल्फी के चक्कर में उजड़ गए तीन घर! बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     H5N1 Outbreak: कर्नाटक में मोरों पर बर्ड फ्लू का हमला! 44 की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवायजरी     |     Shocking News: मौज-मस्ती कर रहे बेटे की पिता ने ही कर दी पुलिस से शिकायत; खुला 20 लाख रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें