लुधियाना में आंधी के साथ हुई तेज बारिश पंजाब By Nayan Datt On Mar 9, 2022 लुधियाना। पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मौसम के तेवर देख किसान सहम गए हैं। शनिवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद सुबह चार बजे से ही पंजाब के कई जिलों मे तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट सहित कई शहराें में लगातार बारिश हो रही है। बारिश व तेज हवाओं की वजह से ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से ही करीब 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इस दौरान बादल लगातार गरज रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरा दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश जारी रहेगी। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। यह भी पढ़ें Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने… Apr 30, 2026 Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में… Apr 30, 2026 दोपहर में आंधी आने की भी संभावना है। दूसरी तरफ आंधी और बारिश को लेकर किसान सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि बारिश और आंधी नहीं रुकी तो सरसो और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि सरसों लगभग पकने के कगार पर है। वहीं प्याज और आलू भी खेतों में है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रह सकते है और तेज हवाओं के बीच बारिश हाे सकती है। Share