राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर , 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित देश By Nayan Datt On Mar 8, 2022 हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, आज के इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिया, जिन्होंने महिलाएं सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक सहित अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। आपको बता दे कि नारी शक्ति पुरस्कार 2022 भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत महिलाओं को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। यह भी पढ़ें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना… Jul 26, 2026 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान;… Jul 26, 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय और उत्कृष्ट काम करने वाली 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया Share