आजादी के अमृत महोत्सव पर एबीवीपी का आयोजन

जबलपुर । स्वतंत्रता के ७५ वर्ष (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के द्वारा ढाई हजार फिट लम्बी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ८०० से अधिक छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा की दिव्यता को बनाने हेतु अपनी सहभागिता दर्ज कराई, यह तिरंगा यात्रा सेंट अलोयसियस कॉलेज से प्रारंभ होकर सदर बाज़ार का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक चौक, सदर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संपन्न हुई। परिषद के महानगर मंत्री माखन शर्मा ने बताया की जबलपुर के अनेक महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी एवं समाज के विभिन्न लोगों, व्यापारियों, संगठनो, प्रतिनिधियों के द्वारा तिरंगा यात्रा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसे देखकर समस्त विद्यार्थियों में उत्साह और बढ़ गया। यह तिरंगा यात्रा कुल २५०० फिट लम्बे तिरंगे की थी जो की सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से केंट क्षेत्र गूंज उठा व सभी रहवासियों ने इस आयोजन को सराहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, सुमन यादव,माखन शर्मा, सिद्धार्थ गोंटिया,सर्वम राठौड़, आशुतोष गोडबोले, ऐश्वर्य सिंह, पवित्र जैन, भक्ति गर्ग, श्वेता राय, अनमोल मिश्रा, प्रांशुल सोनकर, अर्पण जैन, जानवी पंजवानी, आयुष सोनकर, मनवीर सिंह, मयूर दत्त, वरुण नावलेकर, आर्या सिंह, ऐलन जॉर्ज, चिन्मय जोशी, रुपम जैन, शुभम सोम, अंश उपाध्याय एवं बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभिन्न संगठनों ने किए भव्य स्वागत………….
अभाविप की तिरंगा यात्रा का स्वागत हिंदू सेवा परिषद, खालसा स्कूल, सिख समाज, सदर व्यापारी संघ, सुंदर अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राहुल कपूर, गप्पू पाजी एवं समाज के विभिन्न लोगों, व्यापारियों, संगठनो, प्रतिनिधियों द्वारा मंच लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसे देखकर समस्त विद्यार्थियों में उत्साह और बढ़ गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Assembly Special Session: मातृशक्ति के सम्मान में विधानसभा का विशेष सत्र; CM बोले- महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण जरूरी     |     Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन KYC पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल; कांग्रेस का आरोप- 5 लाख महिलाओं का नाम काटने की साजिश     |     Bhilai Crime: भिलाई में सरकारी नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगारों को लगाया चूना     |     Railway Station Redevelopment: अब एयरपोर्ट जैसा दिखेगा आपका रेलवे स्टेशन; हाई क्लास सुविधाओं से होगा लैस, बदल जाएगी यात्रा की सूरत     |     MP-CG Weather Update: गरियाबंद में मौसम का यू-टर्न! चिलचिलाती धूप के बीच जमकर बरसे ओले, सफेद रंग में रंगा नेशनल हाईवे     |     CGBSE Result 2026: दिव्यांग छात्रों ने रचा इतिहास! प्रदेश के इकलौते आवासीय ब्लाइंड स्कूल के सभी छात्र 10वीं और 12वीं में पास     |     Bore Basi Diwas: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने खाया ‘बोरे बासी’; सुशासन तिहार पर साधा निशाना, 4 मई को लेकर किया बड़ा दावा     |     Bhopal Crime News: भोपाल में बीटेक छात्र से घर में घुसकर लूट; मारपीट के बाद लैपटॉप और मोबाइल छीन ले गए बदमाश     |     Narsinghpur Bus Accident: इंदौर से सीधी जा रही बस नरसिंहपुर में पलटी; नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा, 36 यात्री बाल-बाल बचे     |     Jabalpur Cruise Tragedy: आखिरी सांस तक ममता का पहरा! मलबे में बच्चे को सीने से लगाए मिली मां की लाश, मंजर देख रो पड़ा हर कोई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें