कैसे श्री गणेश जी ने तोड़ा था दुनिया के सबसे अमीर कुबेर का अहंकार

बुधवार के दिन श्री गणेश का पूजन किया जाता है। श्री गणेश जी को सर्प्रथम पूजने का नियम है। ऐसे में क्या आप सभी जानते हैं कि श्री गणेश वही है जिन्होंने दुनिया के सबसे धनवान आदमी का अहंकार तोड़ा था। जी हाँ, श्री गणेश जी ने कुबेर जी का अहंकार तोडा था और आज हम आपको वही कथा बताने जा रहे हैं।

कैसे तोडा था श्री गणेश ने कुबेर का अहंकार- एक बार कुबेर अपने धन के भंडार को देखकर इतराने लगे। उन्होंने सोचा कि मैं इतना धनवान हूं यह लोगों को भी पता चलना चाहिए। इसके लिए कुबेर महाराज ने एक भव्य भोज का आयोजन किया। कुबेर के विषय में कथा यह है कि एक बार कुबेर अपने धन के भंडार को देखकर इतराने लगे। उन्होंने सोचा कि मैं इतना धनवान हूं यह लोगों को भी पता चलना चाहिए। इसके लिए कुबेर महाराज ने एक भव्य भोज का आयोजन किया। कुबेर ने भगवान शिव और देवी पार्वती को प्रणाम करके उन्हें भोज में शामिल होने के लिए कहा। भगवान शिव कुबेर के मनोभाव को समझ गए और कुबेर के अहंकार को दूर करने की योजना बना ली।

शिव जी ने कहा कि मैं तो भोज में शामिल नहीं हो पाऊंगा लेकिन मेरे छोटे पुत्र गणेश जी जरूर आएंगे। भगवान गणेश नियत समय पर कुबेर के भोज में पहुंच गए। गणेश जी ने आते ही कहा कि मुझे तेज भूख लगी है जल्दी प्रबंध करो। कुबेर ने अपने धन का प्रदर्शन करने के लिए गणेश जी को सोने की थाल में भोजन परोस कर दिया। गणेश जी ने झट से भोजन खत्म कर दिया और भोजन की मांग करने लगे। इस तरह कुबेर भोजन परोसते जाते और गणेश जी तुरंत समाप्त कर देते। हजारों लोगों के लिए बना भोजन गणेश जी ने खा लिया इसके बाद भी गणेश जी का पेट नहीं भरा। गणेश जी कुबेर की रसोई में पहुंच गए और जो कुछ भी रसोई में था उसे भी खा गए। इसके बाद जब गणेश जी ने कुबेर से और भोजन मांगा तो कुबेर क्षमा मांगने लगे। गणेश जी ने कहा जब तुम्हारे पास भोजन का प्रबंध नहीं था तब भोज के लिए बुलाया क्यों। कुबेर अपने व्यवहार पर लज्जित हुआ और उनका अहंकार चकनाचूर हो गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट     |     LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर     |     महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP     |     मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला     |     श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त     |     पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा     |     मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार     |     लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस     |     लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें