स्टीफन जोन्स राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंडियन प्रीमियर लीग की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफोर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। यह भी पढ़ें संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें… Mar 2, 2026 शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल?… Mar 1, 2026 नई भूमिका में जोन्स की जिम्मेदारी रॉयल्स के ढांचे का हिस्सा बनने वाले सभी गेंदबाजों को पूरे साल शीर्ष स्तरीय ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और सहयोग देने की होगी। उनका ध्यान आफ सत्र के दौरान और आईपीएल सत्र से पहले ट्रेनिंग पर होगा। नागपुर में रॉयल्स के हाई परफोर्मेंस सेंटर में सात से 10 मार्च तक सत्र पूर्व शिविर से जोन्स जुड़ेंगे और फिर टीम के साथ रहकर आगामी सत्र की तैयारी में गेंदबाजों की मदद करेंगे। Share