यूथ मुक्केबाजी में कृष पाल और रवि सेमीफाइनल में पहुंचे खेल By Nayan Datt On Mar 7, 2022 चंडीगढ़ के कृष ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के रोबर्ट जामेरो को 4-1 से और रवि ने थाईलैंड के अफिचिट चाएमडी को 3-2 से शिकस्त दी। भारत के कृष पाल (46 किग्रा) और रवि सैनी (48 किग्रा) ने रविवार को जोर्डन के अम्मान में चल रही 2022 एएसबीसी एशियाई युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें… Mar 2, 2026 शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल?… Mar 1, 2026 शनिवार की रात रेणु (52 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और रवीना (63 किग्रा) ने अंतिम चार के अपने वर्ग के मैचों में आसान जीत से युवा महिला सेमीफाइनल में जगह बनाई। युवा पुरुष वर्ग में दीपक (75 किग्रा) ने संयुक्त अरब अमीरात के खालिद अलकुर्दी पर 5-0 की आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि आशीष हुड्डा, रॉकी चौधरी और जसकरण सिंह का अभियान अंतिम आठ में मिली हार के बाद समाप्त हो गया। Share