धार में ऑटो में पोर्न दिखा रहा था, 60 साल का पड़ोसी ड्राइवर 3 साल की बच्ची को मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 धार 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी बुजुर्ग ने गंदी हरकत की। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और ऑटो में बैठाकर घर से ही कुछ आगे सुनसान जगह ले गया। 60 साल का आरोपी बच्ची को पोर्न दिखाकर उसके साथ गलत करने की कोशिश में था, तभी मोहल्ले के ही युवक की निगाह उस पर पड़ गई। उसने चिल्लाया तो आरोपी भाग निकला। गुरुवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना पिंजारवाड़ी इलाके की है। पड़ोस में रहने वाला मुस्ताक उर्फ जीजा (60) बच्ची को अपने ऑटो में लेकर गया था। पीछे की सीट पर बैठाकर मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाते हुए गंदी हरकत करने लगा। मोहल्ले के सद्दाम ने उसे देखकर चिल्लाया तो वह भाग निकला। सद्दाम बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा। उसके परिवार को इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की… Oct 23, 2026 Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान,… Oct 23, 2026 घटना के बाद से आरोपी फरार कोतवाली TI समीर पाटीदार का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है। Share