भिलाई में छह लाख रुपये नकदी समेत छह गांजा तस्कर गिरफ्तार छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 7, 2022 भिलाई । छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी के मामले में आए दिन पुलिस कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके इन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई शहर में चोरी छिपे गांजा बेचने वालों के खिलाफ जिले की नारकोटिक्स सेल ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर… Oct 23, 2026 Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में… Oct 23, 2026 पुलिस ने एक अपचारी समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह किलो गांजा और बिक्री की रकम करीब छह लाख 16 हजार रुपये जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। Share