पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी हत्यारे पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

खरगोन   कोर्ट ने हत्या करने वाले पिता-पुत्र को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पति-पत्नी के विवाद के दौरान मृतक समझाने पहुंचे थे। गुस्साए पति ने अपने बेटे के साथ, समझाने आए व्यक्ति के घर पहुंच कर लात घूंसों से मारपीट की और उसके बाद आरोपी पुत्र ने पत्थर मारकर युवक की हत्या कर दी।

क्या था मामला

13 सितंबर 2020 की शाम को तिरी गांव निवासी अनु के रिश्तेदार हरदास और उसकी पत्नी गनाबाई उनके घर पर विवाद कर रहे थे। तब उसके पिता मोहन उनके घर पर समझाने गए और समझाकर अपने घर आ गए। इस दौरान तिरी निवासी आरोपी हरदास, मोहन के घर आया और अपशब्द कहने लगा। जब मोहन ने रोका तो आरोपी हरदास ने मोहन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। तभी आरोपी हरदास का पुत्र गोपाल उर्फ गपड़िया भी वहां आ गया। उसने मोहन को पत्थर उठाकर मारा जिससे मोहन बेहोश होकर नीचे गिर गया। घायल मोहन को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय खरगोन लाया गया। मोहन की स्थिति गंभीर होने के चलते, उसे इंदौर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोर्ट का फैसला

आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना ऊन ने हत्या का केस दर्ज किया गया और अनुसंधान में लिया गया। अभियोग पत्र न्यायालय खरगोन में प्रस्तुत किया गया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश खरगोन ने सारे पक्षों को सुनने के बाद आरोपी हरदास और उसके पुत्र गोपाल को धारा 302/ 34 भादवी में आजीवन सश्रम कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी उपसंचालक अभियोजन जे.एस मुवैल द्वारा की गई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश     |     Jind Crime News: जींद के किसान से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग; कनाडा-अमेरिका में रहने वाले बेटों के नाम पर दी धमकी     |     Extortion Threat in Jind: ढाठरथ गांव के किसान को अज्ञात काॅल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा तैनात     |     Child Abuse Case: यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; जून 2023 से सितंबर 2026 तक शोषण का आरोप     |     Child Protection Case: जुलाना सीएचसी का मामला; नाबालिग की डिलीवरी के दौरान खुला सच, युवक के खिलाफ जीरो FIR     |     Haryana Temple Employees: मां भीमेश्वरी मंदिर के 22 कर्मचारियों का दर्द; वेतन के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     Divya Nagar Yojana Haryana: हरियाणा में शहरों का बदलेगा कायाकल्प; जानें क्या है सरकार की ‘दिव्य नगर योजना’     |     Haryana Politics History: दीपकमल सहारण की पुस्तक ‘चौपाल से चंडीगढ़’ का विश्लेषण; हरियाणा के चुनावी इतिहास की अनकही कहानी     |     Viral Video Faridabad: ऑटो चालक का स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; लाइसेंस न होने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें