PMT 2013 के मामले में चिरायु व पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के 6 लोगों की अग्रिम जमानत निरस्त

भोपाल  मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में पीएमटी 2013 मामले में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत आवेदन को विशेष कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इनमें चिरायु मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन चेयरमेन अजय गोयनका सहित कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के वीके पंड्या का भी का अग्रिम जमानत आवेदन भी खारिज हो गया है।

व्यापम मामलों में सुनवाई करते हुए भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश नीति राज सिंह सिसौदिया ने अग्रिम जमानत के लिए लगाए गए आवेदनों पर विस्तृत बहस शुरू की। विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने पीएमटी 2013 के मामलों के अनुसंधान के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने का तर्क दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में चिरायु मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन चेयरमैन अजय गोयंनका एवं कॉलेज लेबल एडमिशन कमेटी के सदस्यगण डॉ.रवि सक्सेना, एसएन सक्सेना, डॉ. बीएन भावसार. डॉ. वीरेंद्र मोहन शामिल हैं।

डीएमई को सही जानकारी न देने की अनियमितता

विशेष लोक अभियोजक दिनकर ने तर्क दिया कि पीएमटी 2013 की काउंसिलिंग के पहले और दूसरे राउंड में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) को सही जानकारी प्रस्तुत नहीं की थी जो अनियमितता है। 30 सितंबर 2013 के पश्चात 42 अपात्र अभ्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिया। इस तरह पात्र अभ्यर्थियों को दाखिले से वंचित कर गंभीर अपराध किया है। ऐसी स्थिति में आरोपीगण अग्रिम जमानत के पात्र नहीं हैं।

वीके पंड्या की अग्रिम जमानत भी नामंजूर

इसी तरह डॉ. वीके पंड्या द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत आवेदन के संबंध में दिनकर ने बताया कि आवेदक पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल में कॉलेज लेवल एडमिशन कमेटी के कार्य को देख रहे थे। मेडिकल कॉलेज में दाखिले को लेकर किए गए अनियमिता के फलस्वरुप 48 अपात्र लोग को पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सका। यह भी गंभीर अपराध है। उनके इस कृत्य से पात्र अभ्यार्थीगण  के अधिकारों का हनन हुआ है। दिनकर ने कहा कि इसलिए आवेदक का अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त की जाना चाहिए। सीबीआई की ओर से प्रस्तुत तर्कों पर विचार करते हुए अदालत ने आदेश पारित कर उक्त सभी आवेदकगणों के अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त किए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लुधियाना: ‘बम फेंककर उड़ाने की धमकी’, एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के नेता गुरसिमरन सिंह मंद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी     |     Ludhiana Threat Case: एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी; घर पर बम फेंकने की चेतावनी     |     Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घायल     |     Bathinda Petrol Bomb Case: भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमले का खुलासा; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दो आरोपी घायल     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें