यूक्रेन ने जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचन बलों का सफाया किया

नई दिल्ली| यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचन विशेष बलों की एक बड़ी टुकड़ी को कथित तौर पर मार गिराया है। डेली मेल ने यह जानकारी दी है।

चेचेन का यह सशस्त्र समूह अपनी बर्बर हिंसा और मानवाधिकारों के हनन के लिए कुख्यात है और 56 टैंकों के उनके काफिले को कीव के उत्तर-पूर्व में होस्टोमेल के पास युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी मिसाइल ने उड़ा दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे कितने सैनिक मारे गए है लेकिन उनकी संख्या सैकड़ों में रहने की संभावना है।

यूक्रेनी मिसाइल हमले में जिन लोगों के मारे जाने की रिपोर्टे हैं उनमें चेचन जनरल मैगोमेद तुशेव भी थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वह 141वीं मोटराइज्ड नेशनल गार्ड ब्रिगेड के कमांडर थे। यह चेचन राज्य प्रमुख रमजान कादिरोव का विशेष बल माना जाता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तुशैव को एक तस्वीरों में कादिरोव के साथ दिखाया गया गया था जो चेचन सरकार के लिए उनके महत्व को दर्शाता है और कािदरोव समलैंगिक पुरुषों को प्रताड़ित करने और मारने के लिए कुख्यात हैं। माना जाता है कि कादिरोव ने उनकी कथित मौत से एक दिन पहले यूक्रेनी जंगल में अपने स्क्वाड्रन का दौरा किया था।

यूक्रेन मिसाइल हमले में इन लोगों का मारा जाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने की योजना पर एक मनोवैज्ञानिक आघात हैं। डेली मेल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को पकड़ने या मारने के लिए इस समूह को भेजा था। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि इससे यूक्रेन की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने का जज्बा रखने वाले यूूक्रेनी लोगों के दिल में एक जोरदार भय व्याप्त हो जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं उड़ानें रद्द करने की तारीख, जानें नया अपडेट     |     Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा     |     Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और सुविधाओं की मांग पर अड़े छात्र     |     Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित     |     Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड्स की बढ़ी हिस्सेदारी     |     SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे मैसेजिंग ऐप्स?     |     Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक व्रत कथा     |     Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेजों से तोड़ी एफडी     |     Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौसम हुआ सुहावना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें