भोपाल के शिवालयों में धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि

भोपाल । कोरोना संक्रमण के कारण बीते दो सालों से महाशिवरात्रि पर्व बड़े स्तर पर नहीं मनाया जा रहा था। अभी कोरोना संक्रमण कम होने के चलते धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी हटने से शहरवासियों में महाशिवरात्रि को मनाने का उत्साह दोगुना हो गया है। दो साल बाद इस बार शहर में धूमधाम से कोरोना काल से पहले की तरह महाशिवरात्रि पर्व मनेगा। शहर के प्रमुख मंदिर श्री बड़वाले महादेव, गुफा, जय भवानी मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों की विद्युत साज-सज्जा की गई है। इस महाशविरात्रि पर शिव व पार्वती माता की झांकियां सजाई जाएंगी। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शिवजी के अभिषेक, शिव बरात, भंडारों का आयोजन हागा। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे…
श्री बड़वाले महादेव मंदिर
21 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व शुरू हो चुका है। भोले बाबा की हो रही सगाई तुमने गाली न गाईं…खुशियों की छाई है बाहर बन्ना तेरी हल्दी में ,आया है सारा परिवार बन्ना तेरी हल्दी में…मेहंदी हाथ रचाई शिव भोले मेहंदी हाथ रचाई, गोरा ब्याहने चले शिव भोले मेहंदी हाथ रचा…जैसे पारंपरिक गीतों के बीच शनिवार को बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा श्री बटेश्वर को बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मेहंदी लगाई। मेहंदी की रस्म पूरी गई। श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट की ओर से हर साल महाशविरात्रि पर बड़ा कार्यक्रम होता है। भव्य शिव बरात निकालने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। समिति के सदस्य प्रमोद नेमा ने बताया कि 21 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व में विधि-विधान से शिव व पार्वती का विवाह महाशिवरात्रि पर होता है।
जय भवानी मंदिर
मंदिर में एक मार्च को महाशिवरात्रि के दिन बाबा श्री बटेश्वर व माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। शनिवार को मां पार्वती को हल्दी व मेहंदी लगाई गई। मंदिर के अध्यक्ष रमेश सैनी ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात माता पार्वती को मेहंदी एवं हल्दी लगा कर अलौकिक शृंगार कर महाआरती के बाद उपस्थित महिलाओं को सुहाग की सामग्री भी बांटी गई।

गुफा मंदिर
लालघाटी के गुफा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर की विद्युत साज-सज्जा की गई है। महाशविरात्रि पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहेगी। कोरोना के कारण दो सालों से बड़े स्तर पर आयोजन नहीं हुए थे। इस बार कोरोना कम होने से बड़ा धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें शिवजी के अभिषेक व प्रसादी वितरण किया जाएगा। श्रद्धालु आसानी से गुफा मंदिर में विराजित शिवजी के दर्शन कर सकें। इसके लिए मंदिर समिति के तीन दर्जन से अधिक पदाधिकारी व पंडित जगह-जगह मौजूद रहेंगे। एक-एक करके मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा
मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए भेल गोविंदपुरा पशुपतिनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर की विद्युत साज-सज्जा की गई है। रविवार से मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जो एक मार्च महाशिवरात्रि तक चलेंगे। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में 40 मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य कोरोना गाइडलाइन का पालन श्रद्धालुओं से कराएंगे। किसी को कोई दिक्कत न हो इसलिए मंदिर प्रांगण में भीड़ नहीं होने देंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान     |     जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप     |     राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199 किग्रा वजन     |     कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप     |     रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बिजली कार्यालय का घेराव     |     एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला     |     बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंटनी का आरोप     |     ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश     |     छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां खारिज     |     रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें