छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार करने वालों पर नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 25, 2022 रायपुर । छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार करने वालों पर नारकोटिक्स सेल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने में कामयाबी मिली है। प्रदेशभर में एनडीपीएस के 23 मामले और शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एक हजार 72 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान दो हजार 32 किलो गांजा और तीन हजार 65 लीटर शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2… Aug 25, 2026 खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की… Aug 25, 2026 सीएम की फटकार के बाद बढ़ी सक्रियता प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फटकार के बाद नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस दौरान गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली दवाएं और शराब का अवैध कारोबार करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। Share