महाशिवरात्रि पर पूरी होगी हर इच्छा, जब जानेंगे महत्व और इस विधि से करेंगे पार्थिव शिवलिंग पूजा

इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (mahashivratri 2022) को मनाई जाएगी. इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने का सबसे शुभ दिन माना जाता है. यही वजह है कि शिव भक्त पूरे साल इसका इस महापर्व के आने का इंतजार करते हैं. इस दिन तमाम तरह की मनोकामनाओं को शिव पूजा के माध्यम से ही पूरा करने का त्योहार है. यही कारण है कि हर शिव भक्त अपनी-अपनी कामनाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर अलग-अलग तरह के शिवलिंग (parthiv shivling pujan) का अभिषेक पूजन करता है. माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने पर शिव के साधक की सभी मनोकामनाएं बहुत ही जल्दी पूरी होती है. चलिए आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि पर महादेव का वरदान दिलाने वाली पार्थिव पूजा (Parthiva Puja) की पूजा विधि (parthiv shivling puja) धार्मिक महत्व क्या है.

महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा विधि
इस दिन स्नान-ध्यान करने के बाद गंगा, यमुना या फिर गोदावरी वगैराह नदी के किनारे से प्राप्त की गई पवित्र मिट्टी से शिवलिंग बनाया जाता है. किसी पवित्र नदी की मिट्टी लाने के बाद सबसे पहले उसे छान करके शुद्ध किया जाता है. फिर, उसके बाद उसमें गाय का गोबर, गुड़, मक्खन भस्म मिलाकर शिवलिंग (parthiv shivling puja vidhi) बनाई जाती है. पार्थिव लिंग एक या दो तोला मिट्टी लेकर अंगूठे के बराबर हाथ से बनाया जाता है. पार्थिव शिवलिंग बनाते समय आपका मुंह हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. पार्थिव शिवलिंग बनाते समय भगवान शिव के मंत्र का जाप करते रहें. पार्थिव शिवलिंग तैयार हो जाने के बाद सबसे पहले गणपति की पूजा करें उसके बाद भगवान विष्णु, नवग्रह माता पार्वती वगैराह का आह्वान करें. इसके बाद पार्थिव शिवलिंग की बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा, बेल, कच्चे दूध वगैराह से पूजा करें.

महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा का महत्व
महाशिवरात्रि के दिन सनातन परंपरा में भगवान शिव की जितने भी प्रकार से पूजा की विधि बताई गई हैं, उनमें पार्थिव पूजा का सबसे ज्यादा महत्व होता है. शिव पुराण (parthiv shivling puja importance) में भगवान शिव की साधना-आराधना में पार्थिव शिवलिंग पूजन को सभी मनोकामनाओं को बहुत ही जल्दी पूरा करने वाला बताया गया है. पार्थिव शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि, धन-धान्य, आरोग्य सौभाग्य की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि भगवान शिव से जुड़े पावन दिन, तिथि, काल रात्रि में पार्थिव पूजन करने पर शिव साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है. माना ये भी जाता है कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से करोड़ों यज्ञ के समान फल मिलता है. ऐसे में भगवान शिव से जुड़े महापर्व यानि महाशिवरात्रि पार्थिव पूजन का फल भी बढ़ जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार     |     नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने से लिपटी रही मासूम     |     आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा लाइसेंस रद्द     |     दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो     |     जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ्तार     |     समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर     |     “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे”: NYT के ‘Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारतीय दूतावास का करारा जवाब     |     दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट     |     गुरुग्राम की ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा     |     बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें