जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ्तार

जयपुर (राजस्थान): जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिला पुलिस टीम ने बीते दिनों क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सनसनीखेज हत्या की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए कुल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (DCP) पश्चिम प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक मामले में शराब पार्टी के दौरान खर्च के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर दी थी, जबकि दूसरे मामले में भेड़-बकरियों की रखवाली के दौरान हुए आपसी झगड़े में सिर कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

🍺 केस 1: शराब के खर्च पर विवाद में स्टॉल (दुपट्टे) से घोटा गला, यूट्यूब पर सर्च किया- “पुलिस से कैसे बचें”

पहला मामला बिंदायका थाना क्षेत्र का है, जहां बीते 25 जुलाई को सिवार मोड़ स्थित ‘श्री होटल’ के एक कमरे में दिनेश उर्फ दंती गवारिया का संदिग्ध शव बरामद हुआ था।

जांच में सामने आया कि मृतक अपने दोस्तों संजय कुमार कासोटिया और नितेश गवारिया के साथ होटल में रुका था। वहां शराब के खर्च पर हुए विवाद में दोनों दोस्तों ने स्टॉल (दुपट्टे) से दिनेश का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर डालकर और मृतक की सिम तोड़कर तुरंत दौसा भाग गए। फरारी के दौरान आरोपियों ने यूट्यूब पर “हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचें”, “पुलिस लोकेशन कैसे ट्रेस करती है” और “हत्या के जुर्म में कितनी सजा होती है” जैसे वीडियो सर्च किए थे।

🏛️ खाटूश्यामजी में पाप की मांगी माफी, गुजरात भागने से पहले जयपुर पुलिस ने धर दबोचा

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपने पापों की प्रायश्चित और माफी मांगने खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे थे और वहां से गुजरात भागने की फिराक में थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर के पास से दोनों नशेड़ी आरोपियों को धर दबोचा।

🪨 केस 2: भेड़ों की रखवाली के विवाद में पत्थर व लाठी से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी हरदेव गिरफ्तार

दूसरा मामला भांकरोटा थाना क्षेत्र का है, जहां 26 जुलाई को जयसिंहपुरा स्थित बीड़ की ढाणी में कालूराम बागरिया का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था।

मृतक अपने परिचित हरदेव बागरिया के साथ मिलकर भेड़-बकरियां चराने और रात में उनकी रखवाली करने का काम करता था। घटना वाली रात बारी-बारी से पहरा देने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। पुरानी रंजिश के चलते हरदेव ने आपा खो दिया और भारी पत्थर व लाठी से कालूराम के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। भांकरोटा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदेव बागरिया को गिरफ्तार कर लिया और आला-कत्ल (खून से सना पत्थर व लाठी) बरामद कर लिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो     |     जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ्तार     |     समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर     |     “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे”: NYT के ‘Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारतीय दूतावास का करारा जवाब     |     दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट     |     गुरुग्राम की ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा     |     बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप     |     ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला     |     “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा     |     हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ब्लैकमेलिंग का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें