आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे मैक्सवेल, वार्नर और कमिंस खेल By Nayan Datt On Feb 23, 2022 ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 10 से 11 अप्रैल के बाद ही अपनी टीम के साथ जुड़ सकेंगे। आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले, दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता जैसी टीमों को बड़ा झटका लगा है। टीम के कई बड़े खिलाड़ी इस साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अनुबंधित सभी खिलाड़ी छह अप्रैल के बाद ही भारत आ सकेंगे। इसके बाद आईपीएल टीमों ने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है। ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी इस साल आईपीएल का हिस्सा हैं।ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी पहले मैच से आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं बाकी 10 खिलाड़ी लगभग 11 अप्रैल से अपनी टीम के साथ जुड़ सकेंगे। Share