राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 4 आरोपी गिरफ्तार मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 23, 2022 राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस की खोजबीन जारी है। अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल है। सभी को वर्सोवा और बोरीवली इलाके से पकड़ा गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते साल पोर्नोग्राफी केस मे गिरफ्तार हुए थे। करीब 3 महीने जेल में बिताने के बाद वह सितंबर में जमानत पर रिहा हुए। गौरतलब है कि राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी पर एक बयान जारी किया था और कहा, ‘बहुत सोचने के बाद मुझे लगा तमाम गलत और गैर जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी पोर्नोग्राफी वीडियो के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं रहा। पूरा मामला कुछ और है, नहीं बल्कि एक Witch Hunt है।‘ राज कुंद्रा ने आगे कहा कि वह इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मीडिया ट्रायल किया गया। यह भी पढ़ें Udta Teer Earning Report: सिनेमाघरों में धीमी हुई… Oct 27, 2026 Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी… Oct 25, 2026 राज के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापेमारी की गई थी और जिसके बाद रिपोर्ट थी कि वह एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे। Share