अनीस खान को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे आलिया यूनिवर्सिटी के छात्र

आलिया यूनिवर्सिटी के कई छात्रों ने मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व नेता अनीश खान की ‘रहस्यमय’परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। साल 2019-20 में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में एक प्रमुख चेहरा रहे खान की तस्वीरें लेकर छात्रों ने रैली निकाली और उसकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मामले पर अब तक तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।

छात्र नेता के पिता ने आरोप लगाया था कि 18 फरवरी को हावड़ा जिले में स्थित उनके घर पर चार लोग पुलिस की वर्दी और सादे कपड़ों में पहुंचे थे और उन्होंने उनके बेटे को घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने छात्र नेता अनीस खान की कथित हत्या के मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में 24 फरवरी तक जवाब देने को कहा। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह वकील की मौखिक अर्जी को स्वत: संज्ञान के रूप में दर्ज करे और राज्य सरकार से इस संबंध में 24 फरवरी तक जवाब देने को कहा।

सामाजिक कार्यकर्ता खान की हत्या की गई है, वरिष्ठ अधिवक्ता बिकास भट्टाचार्य और अधिवक्ता कौस्तव बागची ने अदालत को बताया कि उन्होंने (खान) शिक्षण संस्थानों द्वारा कथित रूप से लिए जा रहे दान के खिलाफ और हावड़ा जिले के उलुबेरिया में अस्पतालों की खस्ता हालत पर सार्वजनिक रूप से आवाज उठाई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन करने का आदेश दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट     |     LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर     |     महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP     |     मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला     |     श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त     |     पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा     |     मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार     |     लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस     |     लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें