बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधन पांडे का निधन, ममता बनर्जी बोली- मैंने अपने ज्येष्ठ को खो दिया

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। पांडे 71 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी बेटी श्रेया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का मुंबई में आज सुबह निधन हो गया। मेरे लंबे समय से उनके साथ बेहतरीन संबंध थे। मैं उनके निधन से बहुत दु:खी हूं। मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

अपने ज्येष्ठ को खो दिया
मुख्यमंत्री ने एक अन्य शोक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने ज्येष्ठ को खो दिया और उन्हें विभिन्न मामलों पर उनकी सलाह की कमी खलेगी। पांडे 2011 तक उत्तरी कोलकाता के बर्टोला निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। इसी साल तृणमूल राज्य में सत्ता में आई थी और पांडे तब से माणिकतला सीट से चुनाव जीतते आए। पांडे पिछले एक साल से बीमार थे। तृणमूल कांग्रेस के पिछले साल लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर बरकरार रखा गया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य होने के कारण उन्हें कोई विभाग नहीं सौंपा गया था।

पांडे गुर्दे संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पांडे गुर्दे संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उन्हें कुछ दिन पहले कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से मुंबई ले जा गया था और पिछले कुछ दिन से उनकी हालत गंभीर थी। राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दुखद समाचार- मैं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का मुंबई में आज सुबह निधन हो जाने से बहुत दुखी हूं। राजनीति से परे मेरे उनके साथ अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे। मैं उनके परिजन, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

मंत्री साधन पांडे के निधन से दुखी हूं- शुभेंदु अधिकारी

ओम शांति ओम।” पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे के निधन से दुखी हूं। मैं उनके शोकसंतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।” भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य और तृणमूल नेता एवं राज्य के मंत्री शोभनदेब चटर्जी समेत कई नेताओं ने पांडे के निधन पर शोक जताया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें