छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 156 पदों पर निकाली भर्ती, 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 18, 2022 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2022 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 25 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या – 156 आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 फरवरी 2022आवेदन की आखिरी तारीख- 25 मार्च 2022 यह भी पढ़ें रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2… Aug 25, 2026 खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की… Aug 25, 2026 योग्यता- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की भी डिग्री हो। आयु सीमा- कैंडिडेट्स की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के उम्र की गिनती 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिक आयु सीमा में छूट भी दी गई है। सिलेक्शन प्रोसेस- उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस प्रोसेस के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। Share