MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का विजन होगा साकार

भोपाल/सीहोर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV अंतर्गत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस योजना में सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प वर्षा से की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। देश में अद्भुत परिर्वतन दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड भी दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में अद्भुत समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। इस मौके पर कांग्रेसियों को भी याद करना चाहिए, जिनकी वजह से गांव से लेकर गरीब-मजदूर, हर तरफ परेशानी थी। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के हाथों 5 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं। आज प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, देश के राज्यों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को पहले के दो पुरस्कार और बाद के तीन पुरस्कार मिले हैं। मैं आज केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि हम और आप सदैव  साथ रहेंगे। मैं वो सभी मांगें मानने की घोषणा करता हूं, जो भी केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान अपनी लोकसभा के लिए चाहते हैं।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2055 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आते हैं।  केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है। अनेकों काम हो रहे हैं। हम भी उसमें आहुति डालने आए हैं। आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को भारत सरकार की तरफ से अनेको सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी टीम को बधाई देता हूं। सड़कों के निर्माण के मामले में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर आया है। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।  उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई देना चाहते हैं। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक केवल कमल ही कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश की धरती पर पूरा कर रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2055 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आते हैं।  केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है। अनेकों काम हो रहे हैं। हम भी उसमें आहुति डालने आए हैं। आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को भारत सरकार की तरफ से अनेको सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी टीम को बधाई देता हूं। सड़कों के निर्माण के मामले में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर आया है। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।  उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई देना चाहते हैं। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक केवल कमल ही कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश की धरती पर पूरा कर रहे हैं।

योजना को लागू ही नहीं करता, लक्ष्य भी हासिल करता है एमपी

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि मध्यप्रदेश योजनाओं को लागू करने के साथ लक्ष्य भी हासिल करता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4 में प्रदेश में 2500 किलोमीटर की नई सड़कें बनाएंगे और बस्तियों से संपर्क सुधारेंगे। मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कर रही है। जल जीवन मिशन से हर घर को पानी दिया जा रहा है। विकसित भारत 2047 की यात्रा में गांव और किसान का विकास भी जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल जी के 25 साल पूर्व के संकल्पों को आगे बढ़ाया है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव और शहर की दूरी कम हुई है। आज किसान अपना अनाज शहर की मंडियों में बेच रहा है। गर्भवती महिलाएं समय पर अस्पताल और बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय बेहतर कार्य कर रहा है।

पॉइंट्स में जानें प्रोग्राम के हाईलाइट

– केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ लागत की नई सड़कों और 1763 करोड़ रुपये लागत की 963 सड़कों की मंजूरी का पत्र सौंपा।
– देश के विभिन्न राज्यों के लिए 18 हजार 907 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया।

– प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला। प्रदेश में 90 हजार 766 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की गईं।
– दूसरे स्थान पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
– कैटेगरी-2 के अंतर्गत बसाहटों को जोड़ने के लिए बिहार को पहला, मध्यप्रदेश को दूसरा और ओडिशा को तीसरा स्थान मिला।
– कैटेगरी-3 में गुजरात प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय रहा। सड़कों के रखरखाव के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम रहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए मध्यप्रदेश पहले स्थान और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
– बसाहटों को जोड़ने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए असम, हिमाचल और ओडिशा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’     |     Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप     |     Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण     |     Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें