Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर सहित देशभर में मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेगा. आईएमडी ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा. वहीं दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी ने 11 और 12 मई को दिल्ली में बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान तापमान में गिरवाट होने के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज और कल मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में गिरेंगे आले,UP में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 11 से 14 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 9 मई को तेज आंधी और ओले गिरने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली लाइनों को नुकसान और फसलों को भारी नुकसान होने की चेतावनी जारी की है.

राजस्थान में पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार अभी नहीं हैं. पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले सात दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है. गुजरात क्षेत्र में 9 से 14 मई तक तापमान और बढ़ सकता है. कल देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तराखंड- हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 11 से 14 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. केरल और तमिलनाडु में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर और छुए पैर     |     Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की ‘मां’; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब, अब स्कूल जाएगा मासूम     |     Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे…’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चले जमकर लात-घूंसे     |     Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन में मची खलबली     |     Mother’s Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन ‘Super Cop Moms’ से जो अपराधियों और जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रही हैं     |     Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार और सहारा     |     Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, दो युवकों से पूछताछ     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी     |     Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल     |     Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें