Raipur News: बम बनाने का मैटेरियल जुटाने के केस में विनय देवांगन पर शिकंजा; कांग्रेस नेता से करीबी लिंक की जांच कर रही पुलिस

रायपुर: खमतराई के रावाभाटा इलाके से रायपुर पुलिस ने देसी बम बनाने का सामान गुरुवार को बरामद किया था. इस केस रायपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के करीबी विनय देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस केस में विनय देवांगन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया है. इस केस के खुलासे के बाद विनय देवांगन फरार है. जिसकी रायपुर पुलिस तलाश कर रही है.

बैग से मिला था बम बनाने का सामान

खमतराई थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी थी कि मितानिन के घर में एक बैग रखा हुआ है. जिसमें एयर गन बैटरी, वायर और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध चीज रखी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर रेड की कार्रवाई की. जिसके बाद मितानिन से पूछताछ की गई तो उन्होंने उस बैग को विनय देवांगन के द्वारा उसके घर में लाकर छोड़े जाने की बात बताई थी. पुलिस ने इस मामले में विनय देवांगन के खिलाफ 4, 5 विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. विनय देवांगन की तलाश की जा रही है. फिलहाल विनय देवांगन फरार बताया जा रहा है.”

गुरुवार को मिला बम बनाने का सामान

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिलते ही रावाभाटा इलाके के वार्ड नंबर 13 में पहुंची थी. जिसमे बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी. बम बनाने के रॉ मैटेरियल को पुलिस ने जप्त करने के साथ ही डिफ्यूज भी कर दिया था. देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल मितानिन के घर से मिले थे. इस केस में मितानिन और अन्य लोगों से पूछताछ हुई है.

कैसे खुला पूरा मामला ?

खमतराई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाटा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है. पुष्पा साहू और उसके परिवार का बिरगांव निवासी विनय देवांगन से भी परिचय था. बुधवार की शाम को विनय देवांगन मितानिन के घर पर एक बैग लेकर पहुंचा था. बैग उसके घर में रखकर बाद में ले जाने की बात कही थी. उसके बाद विनय देवांगन वहां से चला गया था. लेकिन मितानिन को शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी थी. इसके बाद गुरुवार की सुबह अश्वनी यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Biaora Railway Station: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान     |     देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: बिहार के मजदूरों की घर वापसी, तीन टीमों ने शुरू की ब्लास्ट की उच्च स्तरीय जांच     |     मध्यप्रदेश पर्यटन: खजुराहो से लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन तक, MP के इन शहरों में बिताएं छुट्टियां     |     Dhar Bhojshala Case Update: राजा भोज से हाईकोर्ट तक, जानें भोजशाला विवाद की पूरी टाइमलाइन     |     Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मंदिर करार देकर दिया पूजा का अधिकार     |     ईंधन बचत की मुहिम: यूपी से बिहार तक मंत्रियों के काफिले हुए आधे, कई राज्यों में वर्क फ्रॉम होम लागू     |     बिजली चोरी का अनोखा मामला: इंदौर की कॉलोनी में चल रहा था ‘निजी बिजली दफ्तर’, 83 घरों से होती थी वसूली     |     Pulwama News: रेबीज संक्रमित मांस बेचने की अफवाह से हड़कंप, 250 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका     |     Dewas Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल     |     Shegaon News: शेगांव में होटल मालिक की घिनौनी करतूत, महिला कर्मचारियों के नहाने के वीडियो बनाकर किया यौन उत्पीड़न     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें