MP Politics: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात; मध्य प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने पोस्ट के जरिए तस्वीरें सांझा करते हुए दी। हालांकि सीएम मोहन ने एक्स पर पोस्ट करके इसे सौजन्य भेंट बताया है, लेकिन इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकल रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश की सियासय में हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई इस बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीति, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और सरकार-संगठन के समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई हो सकती है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, आने वाले राज्यसभा चुनाव और नई राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की अचानक दिल्ली यात्रा को सामान्य मुलाकात से कहीं अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में मध्यप्रदेश में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसके अलावा नगरीय निकाय, पंचायत और दतिया में संभावित उपचुनाव के चुनावी समीकरणों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा के भीतर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

हालांकि भाजपा की ओर से फिलहाल इसे औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात ही बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आने वाले दिनों में बड़े फैसलों की भूमिका के रूप में देख रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या नए संकेत सामने आते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच शुरू     |     Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम     |     Sandeep Pathak & Rajinder Gupta: सांसद संदीप पाठक और राजिंद्र गुप्ता को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को थमाया नोटिस     |     Faridkot Youth Death in Canada: कनाडा में फरीदकोट के युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे गांव में शोक     |     Ludhiana Accident: लुधियाना में ‘मौत का गोला’ बना रुई से भरा ट्रक; धूं-धूं कर जलती आग ने मचाया तांडव, सड़क पर मची अफरा-तफरी     |     Sandeep Pathak Case: AAP छोड़ BJP में गए सांसद संदीप पाठक को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस     |     Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, जानें कैसे हुआ खुलासा     |     Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीटर दूर जाकर गिरी बाइक     |     Ambala Development: अंबाला को मिली 2 ऐतिहासिक सौगातें; एयरपोर्ट और 1857 शहीद स्मारक बनकर तैयार, अब सिर्फ उद्घाटन का इंतजार     |     Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें