BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया ‘A’ के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की नई सीरीज का भी किया ऐलान

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल IPL 2026 में खेल रहे हैं. लेकिन, उसके बाद उनके भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू की तैयारी है. IPL 2026 के बाद भारत को आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से मुकाबले खेलने हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के आसार है. लेकिन, BCCI ने फिलहाल जो शेड्यूल जारी किया है वो ऑस्ट्रेलिया A टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज का है. ये सीरीज इस साल सितंबर-अक्टूबर में खेली जाने वाली है, जिसमें इंडिया A की ओर से वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.

IND A vs AUS A सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 2 मल्टी डे मैचों के अलावा 3 वनडे की सीरीज खेली जानी है. इन दोनों सीरीज का आयोजन पुडुचेरी में होगा. 22 सितंबर से 25 सितंबर के बीच पहला 4 दिनी मैच होगा तो वहीं 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच दूसरा चार दिनी मैच होगा. रेड बॉल से खेली जाने वाली 2 मैचों की इस सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. पहला वनडे 6 अक्टूबर को खेले जाने के बाद दूसरा 9 अक्टूबर को और तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिलेगा मौका?

पिछले साल हुए इमर्जिंग एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. इमर्जिंग एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ इंडिया A के ही टॉप स्कोरर नहीं रहे थे बल्कि टूर्नामेंट में भी दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे. उन्होंने इंडिया ए के लिए 4 मैचों में 239 रन 243.87 की स्ट्राइक रेट और 22 छक्कों की मदद से बनाए थे. इमर्जिंग एशिया कप 2025 में वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने और सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. उन्होंने उस टूर्नामेंट में 144 रन का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था.

IND A के लिए रेड बॉल सीरीज भी खेलेंगे सूर्यवंशी?

इमर्जिंग एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने जो इंडिया ए के लिए लिया, उनके उस प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनके खेलने के आसार तय लग रहे हैं. हालांकि, वो उससे पहले होने वाले 2 मल्टी डे मुकाबलों की सीरीज में भी खेलेंगे या नहीं, कहा नहीं जा सकता. सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज में वैभव अगर खेलते हैं तो ये पहली बार होगा जब वो पुडुचेरी में खेलते नजर आएंगे.

भारत की महिला टीम का शेड्यूल भी जारी

BCCI ने सिर्फ इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच खेली जाने वाली सीरीज का ही ऐलान नहीं किया बल्कि भारत की महिला क्रिकेट टीम की जिम्बाब्वे के साथ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान किया. जिम्बाब्वे की टीम इस साल अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी, जहां उसे 3 T20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं. भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच T20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे. वहीं वनडे सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी. इसके मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को होंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें