Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इलाकों में बिजली गुल

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर मई की शुरुआत में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला तापमान इस बार पश्चिमी विक्षोभ के असर से काफी नीचे बना हुआ है।

फिर धूप खिलने लगी

गुरुवार तड़के तेज बारिश और सर्द हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन बिजली ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे बादलों के बीच धूप खिलने लगी और मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आया।

तड़के बदला मौसम, बारिश से थमी गर्मी की रफ्तार

बुधवार शाम से ही बादलों ने शहर के आसमान पर डेरा जमा लिया था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे तेज और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को मई में ही ठंडक का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में असामान्य माना जा रहा है। हालांकि शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन 10 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव, फिर बारिश के आसार

बारिश और बादलों की वजह से रात के तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

आज बड़ी बिजली कटौती

बिजली कंपनी के कंपनी की कटौती बंद होने का नाम नहीं ले रही है। मेंटेंनेंस के नाम पर अलग अलग कारणों से कटौती का खेल जारी है। इस गर्मी के मौसम में जहां एक घंटे की बिजली गुल ही परेशान कर देती है वहां ऐसे में कंपनी घंटो कटौती कर रही है।

शहर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी। नगर संभाग दक्षिण और नगर संभाग पूर्व के कई फीडरों पर सुबह से दोपहर तक कटौती की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित होंगे। नगर संभाग दक्षिण के तिघरा, एबी रोड, लक्ष्मीगंज, जनकगंज, बेलदारपुरा, लाला का बाजार, आपागंज, वर्कशाप, सिद्ध बाबा, हारकोटा, गोमती की फड़ी, सिकंदर कंपू, श्रीकृष्ण नगर, कुशवाह मार्केट, प्रीतमपुर और बटालियन फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसके चलते माधवनगर, संजय नगर, गुप्तेश्वर कालोनी, नवग्रह कालोनी, शंकर कालोनी, भूमिया मंदिर, गिर्राज कालोनी, श्रीराम कालोनी, नेहरू पेट्रोल पंप, जनकपुरी, अयोध्या नगरी, न्यू एकता कालोनी, बघेल मोहल्ला, चावड़ी बाजार, सेंट्रल लाइब्रेरी, तिल्ली फैक्ट्री, जय श्रीराम कालोनी, अशोक स्तंभ, समाधिया कालोनी, हाथीखाना, ढोलीबुआ का पुल, हनुमान मंदिर, कैलाश तिल्ली फैक्ट्री, बाबा वाली पहाड़ी, माधौगंज, कबूतर हाट, सिंधु आदर्श कालोनी, दुर्गा कालोनी, मेवाती नगर, चांदबाड़ी, आनंद नगर, सैनिक कालोनी, वीरपुर, महेशपुरा, सावरिया धाम, जैन कालोनी, हैदरगंज, बजरंगगढ़ पुलिया, राधिका बिहार, सूर्य बिहार, कुशवाह गार्डन, धानमिल, श्रुति अपार्टमेंट सहित कई अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं विष्णु कालोनी और गिरवाई फीडर पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इससे धोकलपुरा, पंचमुखी नगर, न्यू शारदा बिहार, तिरुपति नगर, सांई बिहार, गिरवाई थाना क्षेत्र, वीरपुर पहाड़ी, गिरवाई गांव और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा नगर संभाग पूर्व के बीएसएफ ओल्ड फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे साठ फुटा रोड, जनकपुरी और आइएटीएस स्कूल के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें