Job Scam Alert: मोटी सैलरी का झांसा देकर विदेश भेजा, फिर शुरू हुआ ‘बंधक’ बनाने का खेल; बड़े गिरोह का पर्दाफाश

विदेश में मोटी सैलरी और अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर भारतीय युवाओं को ठगी के अड्डों में भेजने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सीबीआई ने इस मामले में देशभर में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि ये गिरोह लोगों को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों, खासकर म्यांमार और कंबोडिया, में नौकरी दिलाने का झांसा देता था. लेकिन वहां पहुंचते ही उनका पासपोर्ट छीन लिया जाता और उन्हें जबरन साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया जाता था.

सीबीआई ने इस केस में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, काशीपुर, गोंडा और सहारनपुर समेत 4 राज्यों के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनमें अहम सबूत मिले हैं. जांच एजेंसी ने इस नेटवर्क के पैसों के लेन-देन की भी गहराई से पड़ताल की है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं.

नेटवर्क के दूसरे लोगों की तलाश जारी

लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को विदेश भेजने में अहम भूमिका निभा रहा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एजेंट विदेशी ठगी गिरोहों से पैसे लेकर भारतीयों को वहां भेजते थे. सीबीआई का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

इन ठिकानों में पीड़ितों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदिया होती हैं और अक्सर वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि पीड़ितों के साथ शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की प्रताड़ना के मामले सामने आए हैं. कई मामलों में पीड़ितों को अपनी रिहाई के लिए फिरौती देने हेतु अपने परिवारों से आर्थिक मदद मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

CBI आम जनता से अपील करती है कि वे सावधानी बरतें और विदेशी नौकरियों के लुभावने लेकिन फर्जी प्रस्तावों के झांसे में न आएं. ऐसे प्रस्ताव चाहे जान-पहचान वालों के ज़रिए मिलें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखें या फिर ऑनलाइन विज्ञापनों के रूप में सामने आएं, उनसे सावधान रहें. ऐसी योजनाओं में फंसने से न केवल लोगों का गंभीर शोषण होता है, बल्कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Metro Dispute: बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन पर छिड़ा विवाद, वक्फ ट्रिब्यूनल में अब 23 जून को सुनवाई     |     Biaora Railway Station: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान     |     देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: बिहार के मजदूरों की घर वापसी, तीन टीमों ने शुरू की ब्लास्ट की उच्च स्तरीय जांच     |     मध्यप्रदेश पर्यटन: खजुराहो से लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन तक, MP के इन शहरों में बिताएं छुट्टियां     |     Dhar Bhojshala Case Update: राजा भोज से हाईकोर्ट तक, जानें भोजशाला विवाद की पूरी टाइमलाइन     |     Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मंदिर करार देकर दिया पूजा का अधिकार     |     ईंधन बचत की मुहिम: यूपी से बिहार तक मंत्रियों के काफिले हुए आधे, कई राज्यों में वर्क फ्रॉम होम लागू     |     बिजली चोरी का अनोखा मामला: इंदौर की कॉलोनी में चल रहा था ‘निजी बिजली दफ्तर’, 83 घरों से होती थी वसूली     |     Pulwama News: रेबीज संक्रमित मांस बेचने की अफवाह से हड़कंप, 250 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका     |     Dewas Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें