Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा इंतजार

रांची: राजधानी रांची में सिटी बस सेवा को लेकर हालात में अब तक कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला है. कुछ समय पहले 17 पुरानी बसों के बंद होने के बाद जो संकट खड़ा हुआ था, वह आज भी लगभग वैसा ही बना हुआ है. ताजा स्थिति यही बताती है कि बसों की संख्या सीमित है और संचालन अब भी पूरी तरह नियमित नहीं हो पाया है.

कई रूट पर संचालित नहीं हो रही बस

नगर निगम की बसें कागजों पर भले सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक चलने का दावा करती हो लेकिन जमीनी हकीकत में यात्रियों को अब भी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है. कई रूट पर बसें या तो कम चल रही हैं या समय पर नहीं पहुंचतीं है, जिससे रोजमर्रा के यात्रियों खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों की परेशानी लगातार बनी हुई है.

बसों में मेंटेनेंस की कमी

फिलहाल 2016 में खरीदी गई पुरानी बसों में से कुछ ही बसें कचहरी से धुर्वा रूट पर सीमित रूप से संचालित हो रही हैं. इन बसों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है कई बसों में सीटें टूटी हैं, खिड़कियां जर्जर हैं और भीड़ इतनी अधिक होती है कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है. मेंटेनेंस की कमी के कारण बड़ी संख्या में बसें पहले ही अनफिट हो चुकी हैं और स्थिति में सुधार के संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे है.

निगम को राजस्व का नुकसान

वहीं एक और गंभीर पहलू सामने आया है कि वर्तमान में जो बसें संचालित हो रही हैं, उनसे रांची नगर निगम को अपेक्षित राजस्व भी नहीं मिल पा रहा है. कई बसों में न तो यात्रियों का टिकट काटा जा रहा है और न ही उन्हें कोई रसीद दी जा रही है. ऑटो और टेंपो की तरह सीधे नकद किराया लेकर यात्रियों को बीच रास्ते में उतार दिया जाता है. ऐसे में निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है लेकिन इस व्यवस्था की निगरानी करने वाला कोई ठोस तंत्र फिलहाल सक्रिय नजर नहीं आता.

244 नई बसों का अटका मामला

इधर नगर निगम की ओर से 244 नई बसों को शामिल करने की योजना पर भी अब तक कोई स्पष्ट प्रगति सामने नहीं आई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया जारी है लेकिन जमीन पर इसका असर कब दिखेगा, इसको लेकर अब भी कोई तय समयसीमा सामने नहीं आई है. तकनीकी सुधार के तौर पर बसों की लाइव लोकेशन ट्रैक करने के लिए मोबाइल ऐप विकसित करने की बात जरूर कही जा रही है ताकि यात्रियों को बसों की वास्तविक समय की जानकारी मिल सके.

सिटी बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है. नई बसों की खरीद प्रक्रिया को लेकर लगातार बैठक की जा रही है जल्द ही शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही मौजूदा बसों के मेंटेनेंस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके: नीरज कुमार, डिप्टी मेयर, रांची नगर निगम

शहर की यातायात व्यवस्था पर विपरीत असर

सिटी बस सेवा की सुस्ती का सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है. लोग अब भी ऑटो और टोटो पर निर्भर हैं, जिससे किराया बढ़ रहा है और सड़कों पर अव्यवस्था भी बनी हुई है. पीक आवर्स में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति आम हो गई है.

क्या फिर से पटरी पर लौटेगी सिटी बस सेवा

ऐसे में शहरवासियों के बीच एक ही सवाल गूंज रहा है, बस सेवा को लेकर जो वादे किए गए थे, वे जमीन पर कब उतरेंगे? और आखिर नगर निगम इस व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम कब उठाएगा? फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सिटी बस सेवा फिर से पटरी पर लौटेगी और उन्हें सस्ती एवं सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Biaora Railway Station: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान     |     देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: बिहार के मजदूरों की घर वापसी, तीन टीमों ने शुरू की ब्लास्ट की उच्च स्तरीय जांच     |     मध्यप्रदेश पर्यटन: खजुराहो से लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन तक, MP के इन शहरों में बिताएं छुट्टियां     |     Dhar Bhojshala Case Update: राजा भोज से हाईकोर्ट तक, जानें भोजशाला विवाद की पूरी टाइमलाइन     |     Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मंदिर करार देकर दिया पूजा का अधिकार     |     ईंधन बचत की मुहिम: यूपी से बिहार तक मंत्रियों के काफिले हुए आधे, कई राज्यों में वर्क फ्रॉम होम लागू     |     बिजली चोरी का अनोखा मामला: इंदौर की कॉलोनी में चल रहा था ‘निजी बिजली दफ्तर’, 83 घरों से होती थी वसूली     |     Pulwama News: रेबीज संक्रमित मांस बेचने की अफवाह से हड़कंप, 250 से अधिक लोगों ने लगवाया टीका     |     Dewas Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल     |     Shegaon News: शेगांव में होटल मालिक की घिनौनी करतूत, महिला कर्मचारियों के नहाने के वीडियो बनाकर किया यौन उत्पीड़न     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें