Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम

हजारीबागः जिले में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. टीम में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन, ज्योति सिंह मथारु के साथ सदस्य सबिता टुडू, इकरारुल हसन और बरकत अली शामिल थे. टीम ने जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने को कहा है.

पुलिस की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थीः ज्योति सिंह मथारु

झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के हजारीबाग दौरे के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने घटनास्थल की जांच की और मृतक के परिजनों से मुलाकात भी की. आयोग के सदस्यों का कहना है कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. बहुत जल्दी उद्भेदन भी हो जाएगा. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु ने कहा कि जिस वक्त आवेदन दिया गया था उस वक्त पुलिस की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थी. घटना के बाद पूरे मामले की तफ्तीश वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार स्वयं इस पूरे मामले को देख रहे हैं.

जांच सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है

आयोग का कहना है कि इस पूरे मामले में जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आरोपी यूट्यूबर सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं. टीम के सदस्यों ने कहा कि हजारीबाग के पदाधिकारीयों से वार्ता की गई है. साथ ही जांच कहां तक पहुंची है इसकी भी जानकारी ली गई है. टीम के सदस्य ने बताया कि जांच सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है.

घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री भी हजारीबाग गए थे

हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 27 मार्च को पोता जंगल स्थित नदी से तीन लोगों का शव बरामद किया था. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय आदिल हुसैन, 19 वर्षीय सानिया परवीन और खुशी के रूप में हुई है. तीनों पिछले कई दिनों से लापता थे. जिनकी तलाश परिजन कर रहे थे. गुमशुदगी की शिकायत मुफस्सिल थाना को दी गई थी. पुलिस अपनी खोज में नाकाम रही. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे. घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी हजारीबाग पहुंचे थे और जल्द से जल्द घटना का उद्भेन करने की बात कही थी.

शहजादा अनवर भी हजारीबाग पहुंचे

दूसरी और कांग्रेस के स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट शहजादा अनवर भी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने भी कहा कि यह घटना दिल को दहलाने वाली है. बहुत ही बेहरमी के हत्या की गई है. जिला प्रशासन को संवेदनशील होना चाहिए. जानकारी मिली है कि शुरुआती दौर में पुलिस संवेदनशील नहीं रही. यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घटी है. जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मृतक में दो युवती और एक युवक शामिल हैं. सभी पढ़ने में काफी अच्छे थे. उनके परिवार वालों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है.

आयोग की टीम ने हजारीबाग में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें