Dhanbad News: धनबाद के केंदुआ में फिर धंसी जमीन; धनबाद-बोकारो हाईवे पर मंडराया खतरा, बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

धनबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच केंदुआ इलाके में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक बार फिर जमीन धंसने(गोफ )की घटना सामने आई है. पहले से मौजूद गोफ के ठीक बगल में नया धंसान बन गया है, जिसमें तेजी से पानी भर रहा है. हालात ऐसे हैं कि गड्ढे का दायरा लगातार फैलता जा रहा है और पूरी सड़क खतरे की जद में आ चुकी है. एहतियातन प्रशासन ने सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. करीब पंद्रह दिनों से यह मार्ग बंद पड़ा है और यातायात को दूसरे रास्तों से मोड़ा गया है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के अरूप चटर्जी और आजसू नेता मंटू महतो सहित कई नेताओं ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है.

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को भी इसी जगह सड़क धंस गई थी. इससे पहले 31 नवंबर की रात भूमिगत खदान में हुए विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी. बीसीसीएल के प्रयासों के बावजूद स्थिति पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है.

बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं. प्रभावित इलाके के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें