Bargi Dam Tragedy: मौत के बाद भी नहीं छूटा ममता का साथ; 12 घंटे तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां, रेस्क्यू में निकले शव

जबलपुर के बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा अब केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि रूह कंपा देने वाली मानवीय त्रासदी बन चुका है. शुक्रवार को जब आगरा से आई डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तो पानी की गहराइयों में एक ऐसा मंजर दिखा जिसे देख सख्त जान गोताखोरों की आंखें भी नम हो गईं. गहरे पानी में डूबे क्रूज के मलबे के बीच एक माँ का शव मिला, जिसने अपने मासूम बच्चे को सीने से इतनी मजबूती से लगा रखा था कि मौत भी उनकी पकड़ ढीली नहीं कर पाई.

रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जब वे क्रूज के भीतर दाखिल हुए, तो एक महिला का शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पता चला कि मां ने मरते दम तक अपने बच्चे को सुरक्षा कवच की तरह बाहों में भर रखा था. लगभग 12 घंटे तक वह मां अपने लाल को सीने से लगाए पानी की गहराइयों में समाई रही. डाइविंग टीम के अनुसार, क्रूज के भीतर विजिबिलिटी शून्य थी और लोहे की रॉड व टूटे स्ट्रक्चर के बीच इस मां-बेटे को बाहर निकालना सबसे भावुक क्षण था.

मौत के चंगुल में फंसे गोताखोर, संकरी गलियों में जंग

आगरा से पहुंची पैरामिलिट्री डाइविंग टीम के लिए यह ऑपरेशन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. टीम के सदस्य ने बताया- क्रूज का ढांचा पूरी तरह धंस चुका है. ग्रिल और लोहे की चादरों की वजह से रास्ता इतना संकरा है कि एक गोताखोर बीच में फंस भी गया था. टीम को हथौड़े (हैमर) चलाकर मलबे को तोड़ना पड़ रहा है ताकि अंदर फंसे शवों तक पहुंचा जा सके. क्षतिग्रस्त क्रूज के नुकीले हिस्से डाइवर्स के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं.

‘कमाई का जरिया बनी पर्यटकों की जान’

हादसे में जीवित बची दिल्ली की संगीता कोरी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की कलई खोल दी. उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे जब तूफान आया, तो क्रूज पर किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी. दरअसल, उनमें से किसी को भी जैकेट दी ही नहीं गई थी. जब पानी भरने लगा, तब स्टोर रूम का ताला तोड़कर जैकेट बांटे गए, लेकिन तब तक क्रूज पलट चुका था. संगीता का आरोप है कि स्थानीय लोगों की चेतावनियों को चालक ने अनसुना कर दिया.

रेस्क्यू अपडेट: अब तक 9 शव बरामद

शुक्रवार शाम तक की स्थिति के अनुसार, 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं. सेना और NDRF की टीमें हाइड्रोलिक मशीनों और गैस कटर के जरिए क्रूज को काटकर रास्ता बना रही हैं. मौके पर प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह और धर्मेंद्र लोधी मौजूद हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट     |     मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस     |     Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश     |     Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, जानें कब से शुरू?     |     Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़कंप     |     Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान     |     Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने     |     Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनता और कंपनियों को राहत     |     Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी सुख-समृद्धि     |     FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें