Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार पंजाब By Nayan Datt On Apr 26, 2026 मोगा: मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में घरेलू विवाद के चलते एक महिला को उसके पति द्वारा हथौड़े से हमला कर बुरी तरह घायल किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। यह भी पढ़ें Punjab High Court on Security: हरभजन सिंह और उनके परिवार की… May 1, 2026 Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने… Apr 30, 2026 जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि घोलिया खुर्द निवासी महिला अमनदीप कौर को उसके पति द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल किया गया है, जो सिविल अस्पताल मोगा में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए। जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर ने अपने पति पर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके पति जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता भी अस्पताल में उसका पता लेने के लिए पहुंचे और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से गुहार लगाई कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिया जाए और कथित आरोपी को जल्द काबू किया जाए। Share