Ujjain News: उज्जैन में खदान में नहाने गए 9 किशोर डूबे, 7 को बचाया गया, 2 की मौत; करौंदिया गांव में मचा हड़कंप

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां सोमवार शाम ग्राम करोंदिया की एक खदान में नहाने के दौरान दो किशारों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) के रूप में हुई है. इस हादसे में 7 अन्य किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रात साढ़े 10 बजे तक रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग किशोर का शव बरामद कर लिया, वहीं दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है.वहीं अन्य की तलाश जारी है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए बच्चे

नानाखेड़ा सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया, ” सोमवार शाम करीब 3 बजे करोंदिया के पास मौजूद खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे. इसी दौरान दो नाबालिग गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे. उसे बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन खदान की गहराई ने हालात बिगाड़ दिए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीमों की मदद से 7 बच्चों को बच्चा लिया गया. वहीं दो नाबालिग अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) की मौत हो गई.”

चीख-पुकार के बीच शुरू हुआ बचाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम को सूचना दी. प्रशासन हरकत में आया और मौके एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम को भेजा गया. शाम करीब 5 बजे बाकी दो बच्चों के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटों तक लगातार खोजबीन की और पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया. रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव बरामद किया. वहीं, दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया.

एसडीईआरएफ और होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सन्तोष जाट ने बताया, “कंट्रोल रुम से घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पहुंच गई थी और सर्च ऑपरेशन में जुट गई थी. बाद में अभियान में एक टीम और लगाई गई. शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है. रात 10:30 बजे के करीब शुभम का बरामद किया है. वहीं, दूसरे किशोर अनस का भी शव दोनों टीमें ने मंगलवार सुबह बरामद कर लिया है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— ‘IO कोर्ट के साथ लुका-छिपी क्यों खेल रहा है?’     |     Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई     |     Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने ‘मुरुगन’ को कैसे दबोचा? जानें पूरी कहानी     |     Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला; कर्मियों में खुशी     |     Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम गिरफ्तार     |     Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की ‘संगमरमर मस्जिद’ को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक खाली करने का अल्टीमेटम     |     Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर बैठे मिलेगा रोजगार     |     ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?” सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 लाख हर्जाना देने का आदेश     |     West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP और TMC को जमकर घेरा     |     Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- “बोझ बन गई है जिंदगी, जख्म भरते नहीं”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें