Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उड़े बदमाश पंजाब By Nayan Datt On Apr 14, 2026 गुरदासपुर: गन प्वाइंट पर सेल्समैसन से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के हेमराजपुर गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन से मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने गन प्वाइंट पर करीब 3000 रुपये कैश और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। यह भी पढ़ें Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने… Apr 14, 2026 CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले… Apr 14, 2026 दुकान का कर्मचारी बलकार सिंह देर रात दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी आले चक्क से बब्बरी बाईपास जाने वाली सड़क पर यह घटना हुई। बलकार सिंह का कहना है कि जब वह दुकान बंद करके अपनी स्कूटी पर लौट रहा था, तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल उसके सामने खड़ी कर दी और उसे मोटरसाइकिल पर घेर लिया। फिर उन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि पिस्तौल असली थी या नकली, लेकिन वह बहुत डर गया था और लुटेरों के कहने पर उसने अपनी जेब से सारे पैसे निकाल लिए, जो करीब 3000 रुपये थे। इस दौरान लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर भाग गए। Share