ITI Student Transfer Case: हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाएंगे छात्र; विरोध तेज

धनबाद: धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सत्र 2025-26 के नामांकन विवाद ने अब छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी यानी JUT द्वारा 60 छात्रों को दूसरे संस्थानों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन यह कदम छात्रों पर भारी पड़ता दिख रहा है.

दरअसल, संस्थान प्रबंधन के अनुसार AICTE और राज्य सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की स्वीकृति के बाद इलेक्ट्रिकल विभाग में 120 सीटों पर नामांकन लिया गया था. लेकिन बाद में JUT ने केवल 60 सीटों को मान्यता दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां 13 जनवरी को सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था, हालांकि 22 जनवरी को इस जांच पर रोक लगा दी गई.

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने 60 छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें राज्य के अन्य आईटीआई संस्थानों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी. इसके बाद JUT की टीम ने धनबाद पहुंचकर राज्य के 18 अलग-अलग संस्थानों में छात्रों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

JUT के अनुसार मेरिट और च्वाइस के आधार पर छात्रों का स्थानांतरण किया जा रहा है, लेकिन समस्या यह है कि ये सभी संस्थान दूसरे जिलों में हैं. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सामने रहने, खाने और पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ खड़ा हो गया है. संस्थान प्रबंधन का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा प्रस्तावित है, इसलिए जल्दबाजी में ट्रांसफर किया जा रहा है ताकि छात्रों का साल खराब न हो. हालांकि फीस और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अब भी स्पष्टता नहीं है.

वहीं, छात्रों का कहना है कि उन्होंने घर के पास होने के कारण इस संस्थान में दाखिला लिया था, लेकिन अब दूर-दराज के जिलों में भेजा जा रहा है, जहां रहना उनके लिए संभव नहीं है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर JUT को ज्ञापन भी सौंपा है. अब 2 अप्रैल को हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां संस्थान के द्वारा छात्रों की ओर से दलीलें पेश की जाएंगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Moradabad News: जीजा से कोर्ट मैरिज करने वाली बहन का कत्ल, मुरादाबाद में ‘सौतन’ बनी सुमन ने ज्योति को उतारा मौत के घाट     |     Air Compressor News: दोस्त ने मजाक में प्राइवेट पार्ट में भरी एयर कंप्रेसर की हवा, आंतें फटने से युवक की मौत     |     Rewa College News: ‘तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’, रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्रोफेसर सस्पेंड     |     Agra News: आगरा में प्रेमी के लिए मां ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को नाली में फेंका; पति ने खोला राज     |     Bengal News: मालदा जज घेराव मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज कर शुरू की जांच     |     Dhar Murder Case: ‘तुम काले हो, मुझे स्मार्ट लड़का चाहिए’, धार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर क्यों की पति की हत्या?     |     AMU News: एमयू छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक     |     UP School New Rules: यूपी के 20 शहरों में स्कूलों की छुट्टी के लिए नई गाइडलाइन, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना     |     RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध?     |     धार में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें