सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बाद अब आयुष्मान-शरवरी की फिल्म पर चला कैंची! बदला जा रहा है नाम; जानें अब क्या होगा नया टाइटल?

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसे पहले BATTLE OF GALWAN के नाम से बनाया जा रहा था. लेकिन एडिशनल सीन शूट होते ही फिल्म का नाम ही बदल दिया गया. अब सलमान खान की फिल्म का टाइटल ‘मातृभूमि’ हो गया है. दरअसल आखिरी वक्त पर फिल्म के नाम में चेंज होना फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं था. पर अभी 40 दिन का री-शूट वर्क किया जा रहा है. साथ ही चर्चा है कि एक चाइनीज गाना भी फिल्म में रखा जाएगा. इसी बीच सलमान खान के फेवरेट डायरेक्टर की फिल्म का भी नाम बदलने वाला है. सल्लू को प्रेम बनाने वाले सूरज बड़जात्या फिलहाल आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ पिक्चर बना रहे हैं. फिल्म का टाइटल है- Yeh Prem Mol Liya. अब इसका नाम क्या रखा जाने वाला है.

वैसे तो अब मेकर्स बिना टाइटल फाइनल किए ही फिल्म का काम शुरू कर देते हैं. पर आखिर तक अगर कुछ विवाद हुआ, या फिर नाम नहीं जमा तो इसे बदलते रहते हैं. अब लगता है कि सूरज बड़जात्या भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहे हैं. फैन्स को उम्मीद है कि बड़जात्या जल्द ही सलमान खान के साथ किसी फिल्म पर काम करेंगे, पर फिलहाल तो आयुष्मान की फिल्म का नाम बदलने की चर्चा तेज है.

आयुष्मान की फिल्म का बदलने वाला है नाम?

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म का टाइटल बदलकर यह प्रेम मोह माया है रखने पर चर्चा हो रही है. अगर सब ठीक रहा, तो नया टाइटल फाइनल कर दिया जाएगा. कुछ ही दिनों में इसका मेकर्स ऑफिशियल ऐलान भी करने वाले हैं. दरअसल फिल्म यह प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं. साथ ही शाद रंधावा, अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह महावीर जैन और सूरज बड़जात्या का ऊंचाई के बाद दूसरा साथ में कोलैबोरेशन है. वहीं, फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस वाले महावीर जैन फिल्म्स और अनीता गुरनानी के साथ मिलकर बना रहे हैं.

हाल ही में जानकारी मिली थी कि, आयुष्मान खुराना और शरवरी ने मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर इस फ़िल्म की शूटिंग की. पिछले साल 1 नवंबर को शुरू हुई यह शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है. हालांकि, बड़जात्या ने सलमान के बाद आयुष्मान को प्रेम बनाया है, फैन्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि वो कैसा रोल करते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में मुनाफावसूली से लुढ़के दाम; सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें आज के भाव     |     Indore Water Crisis: जल संकट पर निगम सख्त; इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित, अब फ्री में भरे जाएंगे सरकारी टैंकर     |     Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG से 4 एजेंट गिरफ्तार     |     MP Vrindavan Gram Yojana: ग्वालियर के इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर; कृषि और पशुपालन से समृद्ध होंगे किसान     |     MP-Bengal News: सीएम मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; कहा- “बंगाल में सुशासन और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत”     |     Mahanaryaman Scindia : महाआर्यमन सिंधिया के स्टार्टअप Ethara AI की बड़ी कामयाबी; Amazon (AWS) के साथ मिलाया हाथ     |     Historic Day for Bengal: ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों के साथ ली शपथ     |     BJP Expansion: हरियाणा से बंगाल तक; वो 9 राज्य जहां पीएम मोदी के आने के बाद पहली बार खिला ‘कमल’, रच गया इतिहास     |     Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर और छुए पैर     |     Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की ‘मां’; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब, अब स्कूल जाएगा मासूम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें