Navratri Special Trains: नवरात्र में मैहर दर्शन हुए आसान, 30 ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैहर स्थित मां शारदा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेल मंत्रालय ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी यानी कुल 30 एक्सप्रेस ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है. यह व्यवस्था 19 मार्च से 1 अप्रैल तक लागू रहेगी. रेलवे के इस फैसले पर मंदिर प्रशासन ने खुशी जाहिर की है. वहीं मंदिर जाने वाले भक्तों में भारी उत्साह है.

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं. ऐसे में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. सामान्य दिनों में इनमें से कई ट्रेनें मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती थीं. रेलवे ने भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है, ताकि बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

मंदिर प्रशासन ने जताई खुशी

रेलवे के इस फैसले पर मंदिर प्रशासन ने कहा कि मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी. साथ ही नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को संख्या में इजाफा होता है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन और ठहराव से मैहर आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी. रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है, ताकि बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

वहीं, स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे पुलिस और जीआरपी की अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जाएंगी. डाउन दिशा में जिन प्रमुख ट्रेनों को मैहर में अस्थायी ठहराव दिया गया है, उनमें एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, एलटीटी-रक्सौल, एलटीटी-अयोध्या कैंट, एलटीटी-रांची, एलटीटी-गुवाहाटी, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, सूरत-छपरा, पुणे-गोरखपुर, पुणे-बनारस, पूर्णा-पटना, दुर्ग-नवतनवा, सीएसएमटी-कोल्हापुर और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं.

वहीं, अप दिशा में गोरखपुर-एलटीटी, छपरा-एलटीटी, रक्सौल-एलटीटी, अयोध्या कैंट-एलटीटी, रांची-एलटीटी, गुवाहाटी-एलटीटी, छपरा-चेन्नई, मुजफ्फरपुर-वलसाड, छपरा-सूरत, गोरखपुर-पुणे, बनारस-पुणे, पटना-पूर्णा, नवतनवा-दुर्ग, कोल्हापुर-सीएसएमटी और पटना-बांद्रा टर्मिनस जैसी ट्रेनें भी मैहर स्टेशन पर रुकेंगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें